{"_id":"60b295098ebc3e9a1d20a1dd","slug":"ct-scan-will-be-done-from-next-month-in-mandal-hospital-city-news-vns592024371","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय अस्पताल में अगले महीने से करा सकेंगे सीटी स्कैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय अस्पताल में अगले महीने से करा सकेंगे सीटी स्कैन
विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा में अगले महीने से लोगों को सीटी स्कैन की सुविधा मिलने लगेगी। जिले का दूसरा ऐसा सरकारी अस्पताल होगा जहां लोगों को यह सुविधा मिलेगी। इसके अलावा एमआरआई की सुविधा के लिए भी प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले में अब तक बीएचयू के अलावा दीनदयाल अस्पताल में ही सीटी स्कैन की सुविधा है, लेकिन उसे कोविड अस्पताल बनाए जाने के बाद से सामान्य मरीजों को सीटी स्कैन के लिए भटकना पड़ता था। मंडलीय अस्पताल में पिछले दिनों सीटी स्कैन की जांच संबंधी प्रक्रिया शुरू हुई थी। कागजी कार्यवाही पूरी होने के बाद शनिवार को अस्पताल में इंजीनियरों ने पहुंचकर ना केवल मशीन लगाए जाने के लिए रेडियोलॉजी हाल में जगह को देखा बल्कि एसआईसी डॉक्टर प्रसन्न कुमार के साथ इसको लेकर बातचीत भी की। एमआरआई के लिए भी इंजीनियरों ने जगह देखी है। डॉक्टर प्रसन्न कुमार ने बताया कि इंजीनियरों ने जगह का चयन कर लिया है और मशीन भी जल्द आ जाएगी। अगले महीने से सीटी स्कैन की सुविधा भी लोगों को मिलने लगेगी।
अगले महीने लगेगा नया ऑक्सीजन प्लांट
अस्पताल में लगने वाले नए ऑक्सीजन प्लांट की प्रक्रिया तेज हो गई है। जल्द ही औरंगाबाद और तमिलनाडु से दो नए प्लांट आ जाएंगे। ब्लड बैंक के पास ऑक्सीजन प्लांट लगाने तैयारियां तेजी से चल रही हैं। पिछले दिनों अस्पताल में आया ऑक्सीजन प्लांट छोटा होने के कारण आयुर्वेद कॉलेज चौकाघाट भिजवा दिया गया था। नए प्लांट की क्षमता 400 बेड की होगी, इसमे 300 मंडलीय अस्पताल और इसी से महिला अस्पताल के 100 बेड के एमसीएच विंग को ऑक्सीजन दिया जाएगा।