फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Crowd gathered to see flower show at Malviya Bhawan in BHU

बीएचयू में मालवीय भवन में पुष्प प्रदर्शनी देखने उमड़ी भीड़

Mon, 27 Dec 2021 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered to see flower show at Malviya Bhawan in BHU
बीएचयू के संस्थापक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर मालवीय भवन में चल रही पुष्प प्रदर्शनी के दूसरे दिन रविवार को भी लोगों की भीड़ लगी रही। शहर और उसके आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी लोग परिवार संग पहुंचे। तीन दिवसीय प्रदर्शनी का सोमवार को समापन होगा।
विज्ञापन

मालवीय भवन में शनिवार से लगी तीन दिवसीय प्रदर्शनी में 647 प्रतिभागियों की ओर से 7987 वेरायटी लगाई गई है। इसमें बीएचयू के साथ ही 39 जीटीसी, उद्यान विभाग आदि सरकारी विभागों की टीम भी प्रतिभाग कर रही है। रविवार को सुबह 10 बजे से देर शाम तक मालवीय भवन में लोगों का आना जाना जारी रहा। मालवीय भवन परिसर में गुलाब, जरबेरा, गेंदा के फूलों के साथ ही अन्य कई वेरायटी के फूलों को गमलों में सजाकर रखा गया था। इसके साथ ही आकर्षक रंगोली भी बनाई गई है। रविवार को अवकाश का दिन होने की वजह से लोग परिवार संग पहुंचे और यहां सेल्फी लेकर इस पल को यादगार भी बनाया। उधर, दूसरी तरफ आलू, प्याज, टमाटर सहित अन्य हरी सब्जियों की वेरायटी के भी स्टॉल लगे हैं, जिससे लोगों को इनके बारे में जानकारी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed