फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Crisis on scholarship of 3000 students of the district

जिले के 3000 छात्रों की छात्रवृत्ति पर संकट

Wed, 24 Feb 2021 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Crisis on scholarship of 3000 students of the district
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण काल में दाखिले में देरी और आवेदन में खामियों के कारण जिले के तीन हजार छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। समाज कल्याण विभाग के सत्यापन में तीन हजार आवेदन संदिग्ध मिले हैं। सुधार के लिए शिक्षण संस्थानों को मौका दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में 28 महाविद्यालय, 15 से अधिक आईटीआई कॉलेज, 61 मदरसा, 185 माध्यमिक एवं इंटर कॉलेज संचालित हैं। इसमें सामान्य, ओबीसी, अनुसूचित और अल्पसंख्यक वर्ग के करीब एक लाख से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को सरकार छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ देती है। समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के माध्यम से यह सुविधा दी जाती है। वर्ष 2020 में कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले करीब 20 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया। इस दौरान जल्दबाजी में आवेदन भरने में काफी त्रुटियां रह गईं। इससे अब छात्रवृत्ति को लेकर संकट पैदा हो गया है। समाज कल्याण विभाग की ओर से जांच में तीन हजार आवेदन संदिग्ध मिले हैं। ऐसे आवेदनों को सही न होने पर छात्रवृत्ति नहीं मिल सकती। छात्रों ने बैंक अकाउंट नंबर, आय-जाति प्रमाणपत्र का सीरियल नंबर, पंजीकरण संख्या सहित अन्य विवरण गलत अपलोड कर दिए हैं। इसे देखते हुए समाज कल्याण विभाग ने ऐसे छात्रों का आवेदन संदिग्ध की श्रेणी में शामिल कर लिया है। समाज कल्याण विभाग की ओर से शिक्षा महकमें को पत्र लिखकर सुधार का मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed