फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Criminal with a reward of one lakh, former councilor arrested from Jharkhand

UP: एक लाख का इनामी पूर्व पार्षद झारखंड से अरेस्ट, सपा नेता के घर में घुसकर की थी फायरिंग; कई दिनों से थी तलाश

Fri, 23 Aug 2024 06:26 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 23 Aug 2024 06:26 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के मीरघाट स्थित सपा नेता विजय यादव के घर में घुसकर 30 जून को बदमाशों ने गोली चलाई थी। इस दौरान पांच लोग गोली लगने ले घायल हो गए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सपा नेता के परिजनों के साथ मुहल्ले के लोगों से भी पूछताछ किया था। इस मामले के मुख्य आरोपी अंकित यादव की तलाश हो रही थी।

विज्ञापन
Criminal with a reward of one lakh, former councilor arrested from Jharkhand
एक लाख का इनामी बदमाश अंकित यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक लाख के इनामी बदमाश और पूर्व पार्षद अंकित यादव को एसटीएफ ने झारखंड के पाकुर से गिरफ्तार किया। लक्ष्मी कुंड निवासी अंकित यादव को ट्रांजिट रिमांड पर शुक्रवार को शहर लाया जाएगा। इसके बाद अदालत में पेश कर जेल में दाखिल किया जाएगा। अंकित के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित अन्य आरोपों में पांच मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ धाम से चंद कदम की दूरी पर मीर घाट में गत 30 जून को अंकित यादव ने अपने साथियों के साथ सपा नेता विजय यादव उर्फ विज्जू के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। फायरिंग में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। प्रकरण में दशाश्वमेध और चौक थाने की पुलिस अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस का शिकंजा कसता देख अंकित यादव शहर छोड़ कर भाग गया था। अंकित पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने एक लाख रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। एसटीएफ की वाराणसी इकाई के एडिशनल एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सर्विलांस की मदद से पता लगा कि एक लाख का इनामी बदमाश अंकित यादव झारखंड के पाकुर जिले की पाकुर नगर कोतवाली थाना की अन्नपूर्णा नगर कॉलोनी में छिप कर रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी एसपी शैलेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में इंस्पेक्टर अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में दरोगा अंगद यादव को पाकुर रवाना किया गया। एसटीएफ की टीम ने अंकित को अन्नपूर्णा नगर कॉलोनी के समीप से गिरफ्तार कर वहां की अदालत में पेश किया।

क्षेत्र के मनबढ़ लड़कों का बना रखा है गिरोह
अंकित यादव ने एसटीएफ की प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह अपने क्षेत्र के मनबढ़ किस्म के लड़कों की गैंग बना रखा है। उसके गिरोह के लड़के विश्वनाथ धाम के आसपास के इलाके और गंगा घाटों के दुकानदारों से अवैध वसूली करते हैं। जो मना करता है उसकी जमकर पिटाई की जाती है।

इससे लोगों में उसका इतना भय है कि कोई उसकी या उसके गिरोह के लड़कों की शिकायत पुलिस से नहीं करता है। विजय यादव उसे पैसा नहीं दे रहा था। इसलिए उसने सबक सिखाने के उद्देश्य से उसके घर पर फायरिंग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed