छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, शौचालय की टंकी में शव को फेंक लगाया ठिकाने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के लाइनबाजार थाना क्षेत्र के बिरहदपुर गांव में बुधवार रात शराब के नशे में गालियां देने पर छोटे भाई ने बड़े भाई की लाठी और फावड़े से हमलाकर हत्या कर दी और शव को शौचालय की टंकी में फेंक दिया। मृतक की मां राधा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बिरहदपुर गांव निवासी कमलेश विश्वकर्मा(43) पिकअप चालक था। परिजनों के मुताबिक वह आए दिन शराब के नशे में शाम को घर पहुंचता था और गाली-गलौज करता था। बुधवार को भी वह घर पहुंचकर अपने भाई की पत्नी और मां के साथ तू-तू मैं-मैं और गाली गलौज कर रहा था।
इसी बीच कमलेश का छोटा भाई संदीप भी अपनी वेल्डिंग की दुकान से घर पहुंच गया। रोज-रोज के विवाद से तंग आकर उसने बड़े भाई कमलेश को को पीटना शुरू कर दिया। उसकी मां ने बीच-बचाव किया तो उसने मां को चैनल गेट के अंदर बंद कर दिया और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर कमलेश पर लाठी और फावड़े से हमलाकर उसकी हत्या कर दी।
इसके बाद उसका शव उसने घर के पीछे शौचालय की टंकी में फेंक दिया और कमरे में फैले खून को धो डाला। रात में ही किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। करीब एक बजे लाइनबाजार थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को शौचालय की टंकी से निकलवाकर कब्जे में ले लिया।
एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक की मां राधा देवी की तहरीर पर पुलिस ने संदीप कुमार विश्वकर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।