फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Young man shot near home

घर के पास युवक को गोली मारी

Sun, 03 Jul 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 03 Jul 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
Young man shot near home
gun
जंसा थाना क्षेत्र के नई बस्ती, महमदपुर गांव में शनिवार की रात करीब आठ बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने हसनैन अंसारी (25) को गोली मार दी। घटना के समय वह जंसा बाजार से पैदल महमदपुर स्थित अपने घर जा रहा था। गोली उसके पेट में लगी। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे परिवार के लोग उसे मलदहिया स्थित निजी अस्पताल ले गए। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आशनाई के विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन



महमदपुर निवासी अब्बास अंसारी का बेटा हसनैन करीब एक साल से पंजाब में एक धागा बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था। शनिवार की शाम ही अपने गांव लौटा था। रोजा खोलने के बाद वह अकेले ही जंसा बाजार गया था। रात करीब आठ बजे वह वापस घर लौट रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और उसके पेट में गोली मारने के बाद भाग निकले। गोली की आवाज सुन गांव के लोग मौके पर पहुंचे। घायल को अस्पताल ले जाने के साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। हसनैन ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले तबरेज समेत दो लोगों ने उसे गोली मारी है। वहीं पुलिस का कहना है कि आशनाई के फेर में युवक को गोली मारी गई है। दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज मामले की जांच की जा रही है। आरोपी और उसके घरवाले गांव से भाग गए हैं। तनाव के मद्देनजर गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed