फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   womens molested and beaten at bhadohi railway station

शर्मनाकः रेलवे स्टेशन पर ननद और भाभी से छेड़खानी, विरोध पर पीटा

Thu, 08 Jun 2017 10:53 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही Updated Thu, 08 Jun 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
womens molested and beaten at bhadohi railway station
मारपीट में घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विंध्याचल दर्शन के बाद इलाहाबाद जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहीं राजस्थान के एक परिवार की दो महिलाओं (ननद-भाभी) के साथ बुधवार को ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर दोपहर करीब दो बजे नशे में धुत दो बदमाशों ने छेड़खानी की।
विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों को पीट कर लहूलुहान कर दिया। मारपीट और बदमाशों के खौफ से एक महिला बेहोश हो गई। इस दौरान स्टेशन पर मौजूद जीआरपी के जवान तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन


तकरीबन एक घंटे बाद जानकारी मिलने पर पहुंची यूपी-100 की पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायल महिलाओं को अस्पताल भिजवाया। तब तक चिलचिलाती धूप में बेहोश पड़ी महिला को किसी ने वहां से हटाकर छाया में करने की भी जहमत नहीं उठाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान के अलवर जिले के सदर थानाक्षेत्र का रहने वाला युवक अपनी पत्नी (26), बहन (30), बेटी (11) के साथ विंध्याचल दर्शन करने आया था। दर्शन करने के बाद बुधवार को वह परिवार के साथ इलाहाबाद जाने के लिए ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था।

इसी बीच दोपहर दो बजे के आसपास नशे में धुत दो बदमाश प्लेटफॉर्म पर पहुंचे और उसकी बहन के साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर दोनों बदमाश उस महिला को खींचते हुए प्लेटफॉर्म के बाहर ले जाने लगे। इतने में उसकी भाभी बचाने के लिए दौड़ी।

इस पर बदमाशों ने डंडे से दोनों को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में ननद का सिर फूट गया और वह लहूलुहान हो गई, जबकि उसकी भाभी को इतना पीट दिया कि वह बेहोश हो गई। ननद की गोद में पांच महीने का बच्चा था, जो इस घटनाक्रम को देखकर बुरी तरह घबरा गया और जोर-जोर से रोने लगा।

इस दौरान प्लेटफॉर्म पर जीआरपी के जवान भी मौजूद थे, लेकिन वे तमाशा देखते रहे। युवक भी इतना सहम गया कि अपनी बेटी को लेकर एक किनारे दुबक गया। इसी बीच किसी ने यूपी-100 को सूचना दे दी। पुलिस के आने की भनक पाकर बदमाश घटनास्थल से फरार हो गए।

सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाई और दोनों घायल महिलाओं को गोपीगंज सीएचसी भेजा गया। वहां से चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तकरीबन डेढ़ घंटे तक बेहोश रहने के बाद युवक की पत्नी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान होश में आई। 


भदोही के एसपी सचींद्र पटेल ने कहा कि मामला संज्ञान में है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। रेलवे पुलिस से भी संपर्क किया गया है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed