फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   woman died and old man injured by truck accident in kamalpur bazar chandauli

चंदौली: नो एंट्री में घुसकर ट्रक ने दो को रौंदा, बहू की मौके पर मौत, ससुर की हालत गंभीर

Sun, 20 Oct 2019 05:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 20 Oct 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
woman died and old man injured by truck accident in kamalpur bazar chandauli
लोगों ने किया रोड जाम। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जिले के सकलडीह थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में रविवार सुबह नो इंट्री में घुसे एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार बहू गुंजा पांडेय(26) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि ससुर रामउग्रह पांडेय(62) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने घायल ससुर को अस्पताल पहुंचाया जबकि विवाहिता का शव बीच सड़क पर रखकर जाम कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय खलासी वाहन चला रहा था। सूचना पर एएसपी प्रेमचंद्र, एसडीएम विजय नारायण सिंह, सीओ प्रदीप सिंह चंदेल सहित कई थानों की फोर्स पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने ट्रक का शीशा तोड़ दिया और पुलिस पर भी कई बार पथराव किया। भीड़ में शामिल लोग डीएम और एसपी को बुलाने, नो इंट्री में वाहनों के प्रवेश पर रोक और खराब सड़क को बनाने की मांग पर अड़े थे। डीएम नवनीत सिंह चहल और एसपी हेमंत कुटियाल के आश्वासन पर परिवार वालों ने शव को लगभग डेढ़ बजे पुलिस को हाथ लगाने दिया।

बाइक सवार ससुर हेलमेट लगाए थे। धीना थाना क्षेत्र के बहोरा गांव निवासी कन्हैंया चौबे की सबसे छोटी बेटी गुंजा पांडेय की शादी चहनिया क्षेत्र के अमीरपुर पपौरा गांव निवासी मुरली पांडेय के साथ वर्ष 2014 में हुई थी। मुरली पांडेय दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्य करते हैं। दोनों को चार साल की एक बेटी परिधि है। गुंजा चहनिया स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में पढ़ाती भी थी।

रविवार को गुंजा अपने ससुर के साथ बाइक से अपने मायके बहोरा गांव डेंगू से पीड़ित अपने भाई अजीत चौबे को देखने जा रही थी। पपौरा से ससुर की बाइक पर बैठकर वह जैसे ही कमालपुर बाजार से धीना वाले मार्ग की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस बीच बाजार से सीमेंट उतारकर धीना की ओर जा रहे ट्रक चालक ने हार्न बजाया।

हार्न की आवाज सुनकर खराब सड़क पर उखड़ी गिट्टियों में चालक ससुर की बाइक लड़खड़ा गई और गिर पड़े। ससुर किनारे की ओर गिरे जबकि बहू बीच सड़क पर गिर पड़ी। लोगों ने शोर मचाकर चालक को रोकने का इशारा किया मगर चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और विवाहिता को कुचलते हुए निकल गया। इस बीच लोगों ने दौड़कर चालक और खलासी को पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना से आक्रोशित लोग शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। जिससे कमालपुर-सकलडीहा मार्ग बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक बजे पहुंचे डीएम और एसपी के आश्वासन पर लोगों ने लगभग पांच घंटे बाद जाम खत्म किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed