फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Who gave the right to kill staff

किसने दिया लाठी मारने का अधिकार

Fri, 25 Nov 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी Updated Fri, 25 Nov 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
Who gave the right to kill staff
BHU organically
बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल परिसर में गुरुवार को लंका थानाध्यक्ष के मना करने के बावजूद प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों को लाठियों से पीटा। बवाल की जानकारी पाकर रुइया चौराहे पहुंचे एसएसपी नितिन तिवारी को इसकी जानकारी हुई तो वह तल्ख हो उठे। कड़े लहजे में उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से पूछा कि आप सबको लाठी मारने का अधिकार किसने दिया। सुरक्षा कर्मियों के पुलिस की तरह की खाकी वर्दी पहने होने पर भी एसएसपी ने फटकार लगाई। एसएसपी के कड़े रुख पर सुरक्षाकर्मियों की सिट्टीपिट्टी गुम हो गई। सभी माफी मांगने लगे लेकिन एसएसपी ने कहा कि  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी। शांति और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले चाहे जो हों, बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन



दरअसल,  मारपीट और पथराव के बाद रुइया चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत कर एसएसपी उन्हें समझाने में जुटे थे। सुरक्षा कर्मियों की मनमानी की छात्रों ने कई शिकायतें कीं। एसएसपी ने उन्हें कॅरियर पर ध्यान देने और किसी भी तरह की दिक्कत पर पुलिस की मदद लेने, कानून हाथ में न लेने की ताकीद की। इसी बीच, यह बात सामने आई कि विवाद की शुरुआत के वक्त ही मौके पर पहुंचे लंका थानाध्यक्ष ने सुरक्षा कर्मियों से लाठी न चलाने और विवाद शांत कराने के लिए बीचबचाव किया था लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उनकी एक नहीं सुनी। इस पर तल्ख हुए एसएसपी ने सुरक्षा कर्मियों को जमकर फटकार लगाई। दो टूक कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन



यह भी ताकीद की कि पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स या सेना के जवान जिस रंग और तरीके की वर्दी पहनते हैं, उस तरह की वर्दी निजी सिक्योरिटी एजेंसियों के गार्ड्स नहीं पहन सकते हैं। बताया कि बीएचयू के कुलपति को पत्र भेजा जा रहा है कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों की वर्दी का कलर और स्टार, बैज इत्यादि लगाने का तरीका तत्काल प्रभाव से बदला जाए। एसएसपी ने सीओ भेलूपुर से बीएचयू परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और सुरक्षाकर्मियों व छात्रों के बीच आए दिन हो रही मारपीट के कारणों के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट भी तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed