{"_id":"9e9c1aaf31407c98259f43c8a11b6e2c","slug":"while-theft-thieves-captured-shot-shot-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी करते पकड़ा तो चोरों ने मार दी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी करते पकड़ा तो चोरों ने मार दी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 26 Nov 2015 02:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ागांव थाना क्षेत्र के सेहमलपुर गांव में लगे एक मोबाइल टावर की बैटरी चुराने की नीयत से घुसे चार बदमाशों ने मंगलवार की देर रात सहायक टेक्नीशियन अरविंद यादव (24) की गोली मारकर हत्या कर दी।
जानकारी पाकर पहुंची बड़ागांव पुलिस अरविंद को हरहुआ स्थित एक चिकित्सालय ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
सेहमलपुर में एफसीआई गोदाम के समीप लगाए गए मोबाइल टावर के चारो ओर बनी चहारदीवारी फांदकर मंगलवार की रात करीब एक बजे चार बदमाश घुसे। बैटरी रूम के बाहर टावर के गार्ड दुर्गा प्रसाद को असलहे के बल पर आतंकित कर उसके हाथ-पैर बांध दिए।
विज्ञापन
इसके बाद चारों ने बैटरी, बैटरी बैंक सहित अन्य कीमती उपकरण खोल लिए। इसके चलते टावर का सिग्नल प्रभावित हो गया। कंट्रोल रूम से टेक्नीशियन विजय यादव को सूचना दी गई कि मौके पर पहुंचें और खराबी दुरुस्त करें।
विजय ने सरायकाजी में मौजूद अपने छोटे भाई सहायक टेक्नीशियन अरविंद यादव ‘काजू’ और सरायकाजी स्थित एक अन्य टावर के सहायक टेक्नीशियन अभिषेक मिश्रा को सेहमलपुर टावर की खराबी दूर करने भेजा। दोनों पहुंचे तो देखा कि टावर के गेट के अंदर बैटरी और अन्य सामान खोलकर रखे गए थे।
दोनों ने भांप लिया कि अंदर बदमाश घुसे हैं। दोनों बाउंड्री के किनारे खड़े होकर शोर मचाने लगे तो आवाज सुनकर बदमाश बाहर निकले। अभिषेक ने उनको रोकना चाहा तब बदमाशों ने उसे पकड़कर तमंचे की मुठिया से उस पर वार करना शुरू कर दिया।
तब तक अरविंद पहुंचा और अभिषेेक को छुड़ाने के लिए बदमाशों से उलझ गया। इसी दौरान बदमाशों ने अरविंद के पेट में गोली मार दी और चोरी का सामान छोड़कर उसकी बाइक लेकर भाग निकले। घटना की जानकारी ग्रामीणों से पाकर बड़ागांव पुलिस अरविंद को हरहुआ स्थित एक चिकित्सालय ले गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक अरविंद आजमगढ़ जनपद के देवगांव थाना क्षेत्र के चेवार गांव का मूल निवासी था। दुर्गाकुंड में किराए के मकान में बड़े भाई विजय के साथ रहता था। बुधवार की सुबह घटनास्थल पर एसपी ग्रामीण डॉ. एसपी सिंह और एसपी क्राइम त्रिभुवन सिंह फोरेंसिंक टीम के साथ पहुंचे। अरविंद के भाई विजय की तहरीर पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।