फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: wife did not go, Husband kidnapped Brother-In-Law's daughter

वाराणसी : पत्नी विदा नहीं हुई तो साले की बेटी अगवा कर ली

Wed, 24 May 2017 02:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 24 May 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
Varanasi: wife did not go, Husband kidnapped Brother-In-Law's daughter
crime

 मायके से पत्नी की विदाई नहीं हुई तो गुस्साए पति ने साले की चार साल की बेटी का अपहरण कर उसे पोखरे के पास फेंक दिया। संयोग ही था कि मासूम रात भर वहां सुरक्षित रही। सुबह होने पर जब उसके रोने की आवाज सुनाई दी तो इलाकाई लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


बच्ची को उसके मां-बाप को सुपुर्द कर पुलिस ने भेलूपुर के कमच्छा निवासी लाल बाबू को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। लाल बाबू की ससुराल चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के बिछुड़ी वार्ड नंबर छह में है। पत्नी रोशनी की विदाई कराने लाल बाबू ससुराल गया था।
विज्ञापन

 
सोमवार की शाम रोशनी की विदाई न होने पर लाल बाबू ने उससे झगड़ा किया। अपने साले फल विक्रेता डब्बू सोनकर से भी उसकी नौकझोंक हुई। कुछ ही देर बाद डब्बू की चार साल की बेटी पायल को अगवा कर लाल बाबू भाग गया। मंगलवार की सुबह रामनगर पुलिस बच्ची को थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच दोपहर बाद डब्बू और उसकी पत्नी अंजू अपनी बेटी को खोजते हुए थाने पहुंचे और पूछा कि कोई बच्ची तो नहीं मिली है। पुलिस ने जैसे ही डब्बू और अंजू को पायल को दिखाया, दोनों मारे खुशी से रो पड़े। पुलिस ने बच्ची को उसके मां-बाप को सुपुर्द कर दिया।


उधर, लाल बाबू का कहना था कि शादी को तीन साल हो गए लेकिन पत्नी को बच्चा नहीं हुआ। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और ऊपर से वो ससुराल भी नहीं आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed