{"_id":"5864abd54f1c1b445ceebc35","slug":"varanasi-two-killed-in-collision-of-truck-and-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में ट्रक और बाइक की टक्कर में दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाराणसी में ट्रक और बाइक की टक्कर में दो की मौत
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:53 AM IST
विज्ञापन
ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के चांदपुर इलाके में बुधवार देर रात बाटा मोड़ के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों बाइक से जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि एक मृतक की पहचान अमन (19) के रुप में हुई है।
विज्ञापन
वह डीरेका का रहने वाला था। वहीं दूसरे की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस ने ट्रक चालक राजकुमार को हिरासत में ले लिया है।
पूछताछ में राजकुमार ने बताया कि वह आशापुर से धान की भूसी लेकर रामनगर जा रहा था। रास्ते में बाटा मोड़ के पास बाइक सवार ट्रक से टकरा गए।
पुलिस दोनों घायलों को अस्पताल ले गई जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों के शव बीएचयू के मोर्चरी में रखे गए हैं।