{"_id":"58a0294d4f1c1b1235d83daa","slug":"varanasi-soyepur-shot-in-robbed-of-1-5-lakh-rupee","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के सोयेपुर में आढ़ती को गोली मारकर डेढ़ लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाराणसी के सोयेपुर में आढ़ती को गोली मारकर डेढ़ लाख की लूट
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 12 Feb 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
घायल आढ़ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट थाना क्षेत्र के सोयेपुर में आढ़ती रामजी पाल (38) को गोली मारकर रविवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपया लूट लिया। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
सूचना पाकर पहुंची कैंट पुलिस ने रामजी को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है। कैंट क्षेत्र की बड़ी सब्जी मंडी में शुमार लमही के आढ़तिया रामजी रोजाना की तरह अपना कामकाज निबटाकर रविवार की दोपहर अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन
वो ऑटो से उतर कर अपने घर की तरफ जा रहे थे तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनके हाथ में मौजूद झोला छीनने की कोशिश की। इसी दौरान हुई छीनाझपटी में बदमाशों ने रामजी के पेट और बाएं हाथ पर तीन गोली मारी और बैग छीन ले गए।
विज्ञापन
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से निकले तब तक बदमाश भाग चुके थे।