{"_id":"58ac91274f1c1b0953b246f9","slug":"varanasi-police-still-silent-after-two-murder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में दो हत्याएं, तीन दिन और पुलिस अबतक खामोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाराणसी में दो हत्याएं, तीन दिन और पुलिस अबतक खामोश
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 22 Feb 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
भेलूपुर पुलिस के हाथ खाली देख कप्तान नाराज, क्राइम ब्रांच भी जुटी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के गिरि नगर कॉलोनी में हुई सास और बहू की हत्या के मामले में तीन दिन बाद भी भेलूपुर पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस के पास इस रटे-रटाए वाक्य के सिवाय कुछ भी नहीं है कि ‘हत्यारे करीबी ही हैं..।’ पुलिस अब तक यह खुलासा नहीं कर सकी कि वे करीबी कौन हैं..?
आखिर सास-बहू की हत्या की वजह क्या थी..? उधर, भेलूपुर पुलिस का रवैया देख कप्तान ने नाराजगी जताई और तफ्तीश के लिए क्राइम ब्रांच को भी लगाया।
गिरि नगर कॉलोनी में कैलाश मठ के समीप रहने वाले अवनीश तिवारी के घर में शनिवार की रात उनकी पत्नी कल्पना उर्फ बबिता और मां अन्नपूर्णा देवी की सिर कूंच कर हत्या कर दी गई थी।
पुलिस अब तक अवैध संबंध, अवनीश के कर्ज और व्यापारिक असफलताओें को वजह मानकर जांच में जुटी है। इस बीच अवनीश के परिवारीजनों, उनकी ममेरी बहन और कल्पना के मायके वालों से पुलिस ने कई बार पूछताछ की।
विज्ञापन
मगर, खुलासा अब तक नहीं हो सका। एसपी सिटी राजेश यादव का कहना है कि हमारी टीमें लगी हुई हैं। ठोस साक्ष्यों के आधार पर ही हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

जूता-जूती और कॉल डिटेल के आधार पर बात नहीं बढ़ी आगे
घटनास्थल से मिले फुटप्रिंट के अनुसार पुलिस का कहना था कि वारदात के दौरान आठ नंबर स्पोर्ट्स शू पहने युवक और सात नंबर जूती पहने हुए महिला थी। इसके साथ ही पुलिस ने अवनीश और कल्पना के मोबाइल की कॉल डिटेल भी मंगवाई।
मगर, इन तीनों के आधार पर भी पुलिस की जांच कुछ खास आगे नहीं बढ़ सकी। कल्पना के भाई बब्बू को मंगलवार को भी भेलूपुर पुलिस ने बुलवाया। बब्बू का कहना था कि उनकी बहन की हत्या को 72 घंटे बीत गए लेकिन पुलिस की कार्रवाई समझ में नहीं आ रही।
इस पर बब्बू से भेलूपुर इंस्पेक्टर ने भरोसा रखने को कहा। उन्होंने कहा कि अभी तक ऐसा कोई ठोस आधार हाथ नहीं लग सका है कि किसी को गिरफ्तार किया जा सके। बब्बू का कहना था कि उनकी बहन दोबारा लौटकर तो नहीं आ सकती।
पुलिस उसके हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेज देती तो शायद उसकी आत्मा को कुछ शांति मिलती।