फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi police seized one crore ruppes from cash van

कैशवैन में मिला एक करोड़ पांच लाख, कागजात नहीं होने पर पुलिस ने किया जब्त

Tue, 21 Feb 2017 08:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 21 Feb 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
varanasi police seized one crore ruppes from cash van
डेमो पिक
आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर स्टेटिक सर्विलांस और पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार रात वाराणसी के बड़ागांव थाना के बसनी तिराहे से एक कैश वैन से एक करोड़ पांच लाख रुपये बरामद किया। वैन सवार रुपये से संबंधित कागजात न दिखा सके। पुलिस ने रुपये जब्त कर लिए।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह आयकर विभाग के अधिकारियों ने दोबारा वैन सवार तीनों से पूछताछ की। कागजात न दिखाने पर रुपये कस्टडी में ले लिया। तीनों को छोड़ दिया गया।
बड़ागांव थानाध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे एसआईएस कंपनी की कैश वैन बाबतपुर की ओर जा रही थी।

वैन रुकवाई गई तो उसमें सुमित गुप्ता, पुनीत कुमार सिंह और राजनारायण चौबे थे। हरहुआ चौकी प्रभारी राघवेंद्र कुमार ने तलाशी ली तो वैन से एक बॉक्स में एक करोड़ पांच लाख रुपया मिला। तीनों ने बताया कि वे एटीएम में रुपये डालने जा रहे थे।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि रात 10 बजे देहात क्षेत्र के एटीएम में रुपये जमा करने की बात पर संदेह हुआ तो पूछताछ शुरू की गई। वैन सवार कहां के रहने वाले थे, जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed