{"_id":"5970d0364f1c1b45018b47b0","slug":"varanasi-police-arrest-a-person-who-cheat-five-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा को पिता बताकर पांच साल तक पुलिस को छकाता रहा, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाचा को पिता बताकर पांच साल तक पुलिस को छकाता रहा, गिरफ्तार
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
बलवा और मारपीट का है आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन कार्ड, मतदाता सूची और आधार कार्ड में पिता के कॉलम में चाचा का नाम दर्ज कराकर बलवा और मारपीट का आरोपी पुलिस को पांच साल तक छकाता रहा। आरोपी रौनाकला के संजय से पुलिस ने गुरुवार को जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच्चाई कबूल की। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
वाराणसी जिले के रौनाकला गांव में वर्ष 2012 में बलवा और मारपीट सहित अन्य मामलों में चोलापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। एक आरोपी संजय ने मुकदमा दर्ज होने के बाद राशन कार्ड, मतदाता सूची और आधार कार्ड में पिता शिवधनी की जगह चाचा रामसूरत का नाम दर्ज करा लिया।
इसके चलते संजय पुलिस कार्रवाई से बचता रहा। गुरुवार को गांव पहुंचे दरोगा गिरधारी यादव को एक बार फिर संजय ने पिता का नाम रामसूरत बताया और कहा कि वह शिवधनी का बेटा नहीं है।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस ने पहले ही तस्दीक कर ली थी कि संजय शिवधनी का ही बेटा है। कड़ाई से पूछताछ में संजय ने सच्चाई स्वीकार कर ली।