{"_id":"588085c94f1c1be92eefe152","slug":"varanasi-lord-krishna-150-year-old-idol-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में 150 साल पुरानी भगवान कृष्ण की मूर्ति चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाराणसी में 150 साल पुरानी भगवान कृष्ण की मूर्ति चोरी
टीम डिजिटल, वाराणसी
Updated Thu, 19 Jan 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
भगवान कृष्ण की मूर्ति चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के अस्सी स्थित कुरुक्षेत्र तालाब के सामने स्थापित पंचरत्न मंदिर से गुरुवार की सुबह डेढ़ सौ साल पुरानी डेढ़ फीट की श्रीकृष्ण की अष्टधातु की मूर्ति चोरी हो गई। भेलूपुर थाने की पुलिस ने मंदिर परिसर स्थित होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो तीन युवक मंदिर में घुसते और फिर जैकेट में छिपाकर मूर्ति ले जाते दिखे।
विज्ञापन
पुलिस फुटेज के सहारे 20 से 22 वर्ष के तीनों युवकों की पहचान करने के प्रयास में जुटी है। बताया जाता है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चोरी गई मूर्ति की कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा है।
विज्ञापन
अस्सी में डेढ़ सौ साल पहले बिहार के सीतामढ़ी के समीप की सुरसंड रियासत के राजपरिवार द्वारा पंचरत्न मंदिर का निर्माण कराया गया था।
परिसर के पांच अलग-अलग मंदिरों में राधा-कृष्ण, हनुमान, शंकर-पार्वती, लक्ष्मी-नारायण और राम-जानकी की अष्टधातु की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी।
मंदिर परिसर में ही पुजारी दीपक मिश्रा और उनके परिवार के अन्य लोग रहते हैं। बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह पुजारी परिवार की महिलाएं साढ़े सात बजे के लगभग मंदिर से पूजा कर बाहर निकलीं तो सभी मूर्तियां अपनी जगह थीं।
विज्ञापन
करीब आठ बजे परिवार के अन्य लोग मंदिर में गए तो राधा-कृष्ण के मंदिर से श्रीकृष्ण की मूर्ति गायब थी।
पुलिस को सूचना दी गई। भेलूपुर इंस्पेक्टर मंदिर पहुंचे तो देखा कि श्रीकृष्ण की मूर्ति उखाड़ी गई है और दोनों पंजों का कुछ हिस्सा बचा रह गया है।