{"_id":"58fe2e8e4f1c1bb365c0c545","slug":"varanasi-dupty-collector-caught-auoto-driver-who-mollest-the-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":" वाराणसी के डीएम ही नहीं डिप्टी कलेक्टर भी चौकस, छेड़खानी कर रहे ऑटो चालक को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाराणसी के डीएम ही नहीं डिप्टी कलेक्टर भी चौकस, छेड़खानी कर रहे ऑटो चालक को पकड़ा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 25 Apr 2017 03:00 PM IST
विज्ञापन
पिटाई के बाद चेतावनी देकर छोड़ा, सिगरा के पास युवती को कर रहा था परेशान
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़खानी जैसी वारदातों पर अंकुश के लिए बनाए गए एंटी रोमियो स्क्वॉड को भले सड़कों पर कहीं कुछ नजर नहीं आ रहा हो लेकिन योगी सरकार में संजीदा हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने शोहदों पर लगाम कस दिया है।
वाराणसी में सोमवार को युवती से छेड़खानी करने वाले ऑटो चालक को डिप्टी कलेक्टर घनश्याम ने पीछा कर पकड़ा और उसकी पिटाई की। फिर ऑटो चालक के माफी मांगने पर दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने की चेतावनी देकर बख्श दिया।
अभी चौबीस घंटे पहले मॉर्निंग वॉक के दौरान युवतियों से सरेराह छेड़खानी कर रहे बाइक सवार दो युवकों को डीएम ने दौड़ाकर पकड़ा था और उन्हें पुलिस के हवाले किया था। बहू-बेटियों की सुरक्षा पर प्रशासन की संजीदगी का असर सड़कों पर भी दिखने लगा है।
विज्ञापन
स्कूल-कॉलेजों, सार्वजनिक स्थलों से गुजरते समय अधिकारी खुद मनचलों पर नजर रख रहे हैं। डिप्टी कलेक्टर (माल) घनश्याम सोमवार को दफ्तर जा रहे थे। सिगरा के पास युवती से छेड़खानी कर रहे एक ऑटो चालक पर उनकी नजर पड़ी।
युवती को परेशान देख जब डिप्टी कलेक्टर वहां पहुंचे तो ऑटो चालक अपना ऑटो लेकर गलत साइड से भागने लगा। डिप्टी कलेक्टर ने युवती को दूसरे ऑटो से उसके घर भिजवाया।
साथ ही, अपनी गाड़ी से आरोपी ऑटो चालक का पीछा कर लिया। उसे पकड़ने के बाद जमकर पिटाई की। माफी मांगने पर चेतावनी देकर छोड़ा।