फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi drunken Daroga clashed with Jaunpur police

जौनपुर पुलिस से भिड़े नशे में धुत वाराणसी पुलिस के दरोगा

Wed, 11 Jan 2017 02:49 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
टीम डिजिटल, वाराणसी Updated Wed, 11 Jan 2017 02:49 PM IST
विज्ञापन
Varanasi drunken Daroga clashed with Jaunpur police
अखिलेश सरकार ने कराई थी भर्तियां

शारदा सहायक नहर खंड 39 में मंगलवार को शाम चार बजे बहते हुए शव को लेकर सादे ड्रेस में आए वाराणसी फूलपुर थाना क्षेत्र के कठियांव चौकी इंचार्ज और नेवढियां पुलिस में कहासुनी के बाद धक्का मुक्की होने लगी। स्थानीय लोगों ने फूलपुर पुलिस को दौड़ाया तो वे बोलेरो से भाग गए।

विज्ञापन


लोगों की माने तो बोलेरो से आए सभी सिपाही दरोगा नशे में धुत थे। नेवढ़िया थाना क्षेत्र की ओर से एक शव नहर में बहते हुए फूलपुर की ओर जा रहा था। सूचना कुछ लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी थी लेकिन पुलिस ने इसे अनसुना कर दिया।
विज्ञापन


इसकी खबर किसी तरह वाराणसी के फूलपुर थाने की पुलिस को हुई तो वह नवापुर पहुंची और बांस लगाकर शव रोकने का प्रयास करने लगी। स्थानीय लोगों ने इसकी खबर नेवढ़िया पुलिस को दे दी। जिसपर नेवढ़िया के दरोगा केके गुप्ता, परमहंस मौर्य आदि मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां सादे वेश में मौजूद लोगों में एक ने अपने को कठियांव का चौकी इंचार्ज राकेश तिवारी बताया। शव रोकने की बात पर उन्होंने कहा कि बेवजह हमारे इलाके में शव बहकर जा रहा था। इस वजह से इसे हमने रोक दिया है। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी व धक्का मुक्की होने लगी।

केके गुप्ता ने एसओ नेवढ़िया को बताया तो वह फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। उससे पहले बोलेरो में सवार होकर अपने को चौकी इंचार्ज बताने वाले राकेश तिवारी आदि खिसक लिए। नेवढ़िया पुलिस ने अधेड़ का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसपी अतुल सक्सेना का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। वाराणसी के अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया जाएगा। उधर, इस संबंध में थानाध्यक्ष फूलपुर बृजेश मिश्रा का कहना था कि शराब के नशे में पुलिसकर्मियों के धुत होने जैसी कोई बात ही नहीं है।


नेवढ़िया की ओर से नहर से बहते हुए शव फूलपुर की ओर आ रहा था। सूचना पर चौकी प्रभारी कठिरांव मौके पर गए और उन्होंने शव को वहीं बाहर निकलवा लिया। नेवढ़िया थाने को सूचना दी गई लेकिन चार घंटे तक कोई नहीं आया।

चार घंटे बाद नेवढ़िया थाने के पुलिसकर्मी मौके पर आए और शव ले जाने को तैयार ही नहीं थे। इसी को लेकर कुछ कहासुनी हुई होगी। बाकी कोई और बात नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed