फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi collision between roadways bus and Innova, One killed, 15 injured

वाराणसी में रोडवेज बस और इनोवा में भीषण टक्कर, एक की मौत, 15 घायल

Fri, 16 Jun 2017 07:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 16 Jun 2017 07:49 PM IST
विज्ञापन
Varanasi collision between roadways bus and Innova, One killed, 15 injured
दुर्घटनाग्रस्त इनोवा और घायल बच्चे - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के रोहनिया अंतगर्त नरउर गोविंदपुर में शुक्रवार की दोपहर इनोवा और रोडवेज बस के बीच हुई तेज टक्कर में इनोवा के परखचे उड़ गए। आमने-सामने हुई टक्कर में इनोवा का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन


इनोवा में बैठीं इलाहाबाद निवासी ज्योति श्रीवास्तव लवली (35) की मौके पर ही मौत हो गई। उनका चालक और दो बच्चे भी जख्मी हो गए हैं। घटना के समय पास से गुजर रहे रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह एवं क्षेत्रीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


इलाहाबाद के कैंट निवासी चिकित्सक डॉ. विशाल श्रीवास्तव की पत्नी ज्योति अपने बच्चों समृद्धि (10) और शौर्य (3) के साथ के अर्दली बाजार में अपनी बड़ी बहन की बेटी की शादी में शामिल होने जा रही थीं। उन्होंने इनोवा अपने किसी दोस्त की ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोविंदपुर में तेज रफ्तार इनोवा अनियंत्रित होकर सामने आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे के बाद बस पेड़ से टकरा गई। कुछ देर के लिए बस यात्रियों में अफरातफरी मच गई।  बस वाराणसी से मिर्जापुर जा रही थी।

बस सवार महराजगंज निवासी शैलेंद्र श्रीवास्तव, उनकी पत्नी रूबी, विंध्याचल की कामा देवी औराई निवासी नवीन, संजय सिंह, बिरनो गाजीपुर निवासी आंचल, काजल, अभिषेक सहित करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए। बस चालक मौके से फरार हो गया।


आसपास के लोगों ने किसी तरह क्षतिग्रस्त इनोवा से घायलों को बाहर निकाला। ज्योति की मौके पर ही मौत हो गई थी। उनके दोनों बच्चों के अलावा 
मऊ, इलाहाबाद निवासी चालक रजनीश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि काफी दिनों से सड़क पर डिवाइडर बनाने की मांग की जा रही है। डीएम से भी मांग की गई लेकिन नतीजा इन हादसों के रूप में देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed