फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi challenge clean 88 ghats 15 days 24 ghats still covered silt causing inconvenience tourists

वाराणसी: 15 दिन में 88 घाट साफ करने की चुनौती, 24 घाटों पर अब भी सिल्ट; पर्यटकों को भी हो रही परेशानी

Fri, 30 Oct 2026 01:36 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 30 Oct 2026 01:36 PM IST
सार

वाराणसी में गंगा के 88 घाटों की सफाई 15 दिनों में पूरी करने की चुनौती है। घाटों से सिल्ट हटाने का काम जारी है, लेकिन 24 घाटों पर अब भी सिल्ट जमा है। निर्धारित समय में सफाई पूरी करना नगर निगम और संबंधित विभागों के लिए चुनौती बना हुआ है। घाटों की सफाई को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Varanasi challenge clean 88 ghats 15 days 24 ghats still covered silt causing inconvenience tourists
अस्सी घाट पर जमा सिल्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

15 नवंबर को गंगा घाटों पर छठ पूजा होगी। नगर निगम के पास 88 गंगा घाटों की सफाई के लिए मात्र 15 दिन बचे हैं। अब भी अस्सी, मानमंदिर, मानसरोवर, पांडेय, शिवाला, हरिश्चंद्र घाट, बूंदी परकोटा, गोला घाट, तेलियानाला, रानीघाट, सिंधिया घाट, पंचगंगा घाट, दुर्गाघाट समेत 24 घाट ऐसे हैं जहां सिल्ट पड़ी है। 

विज्ञापन


बाढ़ का पानी उतरने के साथ घाटों पर सिल्ट है। राजघाट से लेकर अस्सी घाट तक की व्यवस्था अभी बेहतर नहीं है। सिल्ट हटाने के लिए नगर निगम ने पंप से सफाई शुरू तो की है, लेकिन रफ्तार धीमी है। घाटों पर 50 से अधिक दुकानों और चौकियों ने जगह घेर ली है। यही नहीं, कई घाटों पर नाव मरम्मत का काम और अन्य निर्माण सामग्री भी फैली पड़ी है। 
विज्ञापन


पंचगंगा घाट और ब्रह्मा घाट की स्थिति भी यही है। श्रद्धालुओं को कठिनाई होगी। घाट के गुरु प्रसाद ने कहा कि कई घाटों पर सिल्ट है, जिसे समय से नहीं हटवाया तो छठ पूजा के दौरान दिक्कत होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अस्सी घाट के राजू चौरसिया ने कहा कि यहां पर डाला छठ पर काफी भीड़ होती है। 15 नवंबर से पहले गंगा घाटों को साफ करने में काफी दिक्कत होगी। नगर निगम के मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र ने कहा कि नगर निगम की टीम लगातार सफाई कर रही है। 

छठ की पूजा को ध्यान में रखकर निर्देश दिया गया है कि 12 नवंबर तक सभी घाटों से सिल्ट हटवाएं। इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। कमी मिलने पर कार्रवाई होगी। - अशोक कुमार तिवारी, मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed