फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi bhogabir area firing

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया भोगाबीर, पांच घायल

Tue, 13 Jun 2017 09:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 13 Jun 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
varanasi bhogabir area firing
घटना के बारे में जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी का भोगाबीर इलाका मंगलवार को दोपहर बाद गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। मारपीट के बाद हुई आठ राउंड फायरिंग में दोनों पक्ष से पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को लंका स्थित एक निजी अस्पताल और बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।
विज्ञापन


घटना का कारण दो पड़ोसियों के बीच रोशनदान और चहारदीवारी से जुड़े विवाद के साथ ही वर्चस्व की लड़ाई बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके से एक लाइसेंसी पिस्टल कब्जे में ली है।
विज्ञापन


संकटमोचन मंदिर के पीछे चंदौली के बबुरी जलखोर के मूल निवासी सुल्तानपुर जिले में तैनात सब इंस्पेक्टर अशोक सिंह, उनके भाई अरुण सिंह और आलोक सिंह का परिवार रहता है। ठीक बगल में रिटायर्ड लेखपाल हरिशंकर सिंह अपने बेटे रणधीर सिंह उर्फ छोटू और शक्ति सिंह के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखपाल पक्ष का आरोप है कि दरोगा पक्ष के लोगों ने जबरन उनके घर की तरफ रोशनदान खोल रखा है और चहारदीवारी नहीं बनने दे रहे हैं। वहीं, दरोगा पक्ष का आरोप है कि लेखपाल पक्ष जबरन चहारदीवारी बनाना चाहता है। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे अरसे से विवाद चल रहा है।

अरुण सिंह के अनुसार मानसिक रूप से अस्वस्थ उसका भाई आलोक मंगलवार दोपहर बाद संकटमोचन के पिछले गेट पर स्थित साईं मंदिर दर्शन करने घर से निकला था। इसी दौरान रास्ते में दोस्त के साथ खड़े शक्ति सिंह से किसी बात को लेकर आलोक की मारपीट हो गई। आलोेक घर की ओर भागा तो अरुण बाहर निकला। अरुण के अनुसार शक्ति और उसके साथ मौजूद लोगों ने उसे भी मारा-पीटा।

अरुण के अनुसार वह किसी तरह से खुद को छुड़ाकर भागा और घर जाकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल आया। इसके बाद हमलावरों को भगाने के लिए हवाई फायरिंग की। मगर, हमलावरों ने उसकी पिस्टल छीन ली और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में रणधीर सिंह उर्फ छोटू (32) के पेट में दाएं तरफ, शक्ति सिंह (28) को भी पेट में, हरिशंकर सिंह (61) की जांघ में और अरुण (47) के दाएं हाथ में गोली लगी जबकि आलोक (40) मारपीट में घायल हो गया था।

पुलिस ने लेखपाल पक्ष के तीन घायलों को लंका स्थित निजी अस्पताल और दरोगा पक्ष के दो घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। 
उधर, रणधीर का आरोप था कि मारपीट के बाद अरुण घर से पिस्टल लेकर आया और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा।

गोली चलने की सूचना पर आसपास के लोग पहुंचे और अरुण से पिस्टल छीनकर मौके पर आई पुलिस को सौंप दिया। घटना की जानकारी पाकर सीओ भेलूपुर अखिलेश सिंह, लंका और भेलूपुर थाने की फोर्स लेकर एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से चार खोखा बरामद किया है।

पहले भी हुआ था विवाद, पुलिस की नासमझी से बिगड़ा


दरोगा और रिटायर्ड लेखपाल पक्ष के बीच कुछ दिन पहले भी विवाद हुआ था। मामला लंका थाने पहुंचा लेकिन पुलिस ने टरका दिया था। फायरिंग की घटना के बाद मौके पर जुटे मुहल्ले के लोगों का कहना था कि यदि पुलिस दोनों के झगड़े को लेकर पहले ही गंभीरता दिखाई होती तो ऐसी नौबत न आती।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed