फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Ashtadhatu idol theft disclosed

वाराणसी में अष्टधातु की मूर्ति की चोरी का खुलासा

Sat, 28 Jan 2017 12:21 AM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
टीम डिजिटल, वाराणसी Updated Sat, 28 Jan 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Ashtadhatu idol theft disclosed
अष्टधातु की मूर्ति के चोर के साथ पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

अस्सी स्थित पंचदेव मंदिर में स्थापित श्रीकृष्ण की डेढ़ सौ साल पुरानी अष्ट धातु की मूर्ति के चोरी के मामले में पुलिस ने अन्तर्राज्यीय मूर्ति चोर गिरोह के शातिर सदस्य प्रमोद महतो उर्फ  तेरे नाम निवासी वीरता चौक थाना घोड़ा सहन जिला पूर्वी चंपारण बिहार को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने का दावा किया।

विज्ञापन

उसे गुरुवार को भेलेपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। चार हजार रुपये बरामद किए गए। हालांकि पुलिस मूर्ति बरामद नहीं कर सकी है। पता चला है कि तस्करों ने मूर्ति को नेपाल में बेचा है।
विज्ञापन

मूर्ति 19 जनवरी की सुबह चोरी हुई थी। सीओ भेलूपुर राजेश श्रीवास्तव ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में आरोपी को मीडिया केसामने पेश किया। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया मूर्ति को एक सुनार को बेचने को दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनार ने उसे नेपाल में बेचा है। गाइड बनकर वह पहले रेकी करते हैं। गिरोह से पिछले दिनों दुर्गाकुंड स्थित जालांस शोरूम की भी रेकी की थी। मूर्ति की बरामदगी और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस की एक टीम चंपारण में है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, प्रभारी चौकी इंचार्ज महेश मिश्रा, उप निरीक्षक संजय सिंह, शिव बदन तिवारी आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed