फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: 2.60 lakhs lost to Saudi Riyal's greed of 16 lakhs

वाराणसी: 16 लाख के सऊदी रियाल के लालच में गंवाए 2.60 लाख  

Wed, 16 Sep 2020 12:03 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 16 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Varanasi: 2.60 lakhs lost to Saudi Riyal's greed of 16 lakhs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

16 लाख के सऊदी रियाल के चक्कर में मंगलवार को वाराणसी के रामनगर कस्बे में एक युवक अपने दो लाख साठ हजार रुपये गंवा दिया। पुलिस प्रकरण में दो युवकों से पूछताछ कर रही है।  वाराणसी के ठठेरी बाजार का रहने वाला प्रकाश गौड़ नाविक और गाइड का काम करने के साथ ही विदेशी मुद्रा बदलने का भी काम करता है। प्रकाश के चाचा का नीचीबाग निवासी एक युवक से परिचय है।

विज्ञापन


नीचीबाग निवासी युवक ने प्रकाश के चाचा को बताया था कि उसके पास लगभग 16 लाख रुपये का सऊदी रियाल है। इस पर प्रकाश के चाचा ने उसे बताया कि उसका भतीजा विदेशी मुद्रा बदलने का काम करता है। तीनों की बातचीत में मामला दो लाख 80 हजार रुपये में तय हुआ। नीचीबाग निवासी युवक पैसा लेकर मंगलवार को रामनगर कस्बा के मंशा देवी के मंदिर के समीप प्रकाश को बुलाया। नीचीबाग निवासी युवक अपने साथ दो अन्य लोगों को लेकर पहुंचा। वहीं, प्रकाश अपने भाई दीपक के साथ आया था।
विज्ञापन


विदेशी मुद्रा देखने के बाद प्रकाश ने रुपये नीचीबाग निवासी युवक को दिए तो उसने बदले में एक झोला दिया। नीचीबाग निवासी युवक और उसके साथ आए युवक रुपये हाथ में आते ही मौके से निकल लिए। थोड़ी देर बाद जब प्रकाश ने झोले को देखा तो कागज का एक बंडल मिला। बंडल को खोलने पर एक साबुन और कागज मिले। यह सब देख कर उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने तत्काल 112 नंबर पर फोन कर घटना की सूचना दी। रामनगर थाने में पहले प्रकाश ने जमीन खरीदने के बाबत रुपये के लेन-देन का मामला बताकर पुलिस को गुमराह किया। हालांकि, कड़ाई से पूछने पर उसने सच्चाई बताई।


पुलिस ने नीचीबाग निवासी युवक और प्रकाश के चाचा को फोन कर रामनगर थाने बुलाया। पूछताछ में नीचीबाग निवासी युवक ने बताया कि उसके साथ आए दो बंगाली युवक रुपये लेकर भाग गए। पुलिस प्रकाश के चाचा और नीचीबाग निवासी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed