{"_id":"58df6a6f4f1c1b3f0663d985","slug":"up-minister-s-nephew-threatened-lawsuit-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी के मंत्री का भतीजा बनकर धमकाया, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
योगी के मंत्री का भतीजा बनकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 01 Apr 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
Crime shimla
प्रदेश के कबीना मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह का भतीजा बनकर धमकी देने के आरोप में प्रतापगढ़ के मंगरऊरापट्टी के सरायजमुहारी निवासी शैलेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
यह कार्रवाई पूर्वांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह की तहरीर पर एसएसपी के आदेश से की गई है। कैंट थाना अंतर्गत हासिमपुर निवासी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने पूर्व में एआरटीओ आजमगढ़ आरके सिंह और उनके कारखास सिपाही भूपेंद्र सिंह की शिकायत मुख्यमंत्री और परिवहन आयुक्त से की थी।
विज्ञापन
आरके सिंह और भूपेंद्र पर अवैध टोकनमनी लेकर ओवरलोड ट्रकों का संचालन कराने का आरोप लगाया था। साथ ही आरोप के समर्थन में स्टिंग ऑपरेशन कर सीडी भी तैयार की थी।
विज्ञापन
प्रमोद ने बताया कि 23 मार्च को उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह का भतीजा प्रतापगढ़ निवासी शैलेंद्र प्रताप सिंह बताया और एआरटीओ के खिलाफ की गई शिकायत वापस न लेने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।
प्रमोद ने बताया कि उन्होेंने पता कराया तो सामने आया कि शैलेंद्र नाम का न तो मंत्री का कोई भतीजा है और न ही कोई करीबी। मामले की जानकारी एसएसपी को दी तो उन्होंने कैंट इंस्पेक्टर को मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।