{"_id":"5895cd8e4f1c1b2f3de85445","slug":"unknown-person-put-fire-a-vechile-in-mirzapur-of-apna-dal-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में अज्ञात लोगों ने फूंकी अपना दल नेता की गाड़ी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिर्जापुर में अज्ञात लोगों ने फूंकी अपना दल नेता की गाड़ी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर
Updated Sat, 04 Feb 2017 08:32 PM IST
विज्ञापन
कंधे से गिरते ही बंदूक से हुआ फायर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात अपना दल के नेता के दरवाजे पर खड़ी गाड़ी( टाटा सुमो) में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। इतना ही नहीं बगल में खड़ी टवेरा के ग्लास को तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची।
गाड़ी मालिक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पचेगड़ा गांव निवासी गिरधारी पटेल पुत्र दुर्गा पटेल अपना दल के नेता हैं। उन्होंने अपने दरवाजे पर टाटा सूमो विक्टा व टवेरा कई दिनों से खड़ी की है।
शुक्रवार की देर रात शरारत तत्व वहां पहुंचे और सूमों में आग लगा दिया जबकि टवेरा के पीछे का शीशा तोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। रात करीब 11 बजे आग की लपट से सूमो का टायर फटने से तेज आवाज हुई तो लोगों की नींद खुली। बाहर आकर देखा तो गाड़ी को धू धू कर जल रही थी।
विज्ञापन
यह देखते ही वह हैरान हो गए और शोर मचाने लगे। शोरगुल सुन कर पहुंचे आसपास के लोगों ने आग को बुझाते हुए पुलिस को सूचना दी। गिरधारी पटेल के अनुसार गाड़ी में आग लगाते हुए किसी को नहीं देखा है। इसलिए अज्ञात के खिलाफ आग लगाने की तहरीर दी है।
अपना दल के नेता की गाड़ी में आग लगाए जाने पर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।