फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Underworld was nabbed from Sarnath shooter

सारनाथ से दबोचा गया अंडरवर्ल्ड का शूटर

Tue, 12 Jan 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Tue, 12 Jan 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
Underworld was nabbed from Sarnath shooter

मुंबई अंडरवर्ल्ड में कभी दाऊद इब्राहिम के निशाने पर रहे फूलपुर के थाना रामपुर निवासी उदयभान सिंह को एसटीएफ ने सोमवार की सुबह मुंबई पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

 सारनाथ के सथवां से उसकी गिरफ्तारी हुई। गुरु साटम गैंग के शूटर उदयभान सिंह ने 1990 में मुंबई में हुई गैंगवार में अपने तीन साथियों के साथ दाऊद के करीबी सीमेंट कारोबारी बालाराम म्हात्रे की उसके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

दाऊद ने 1990 में मुंबई के एक जनप्रतिनिधि के करीबी पिंट्या भगत की हत्या अपने शूटर काले महमूद से कराई थी। मृतक का संबंध गुरु साटम गैंग से था।
ऐसा माना जाता था कि बालाराम म्हात्रेे के कहने पर ही पिंट्या भगत की हत्या की गई। इसका बदला लेने के  लिए साटम गैंग ने 16 मार्च 1990 को दाऊद के करीबी मुंबई के बालू व्यवसायी बालाराम म्हात्रे की हत्या करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि हत्या साटम गैंग के शूटर मुंबई के सुरेश मचेकर, वाराणसी के अनिल चौबे व उदयभान सिंह ने की थी। इन्हें 15 लाख की सुपारी दी गई थी।
काफी दिनों तक दाऊद के शूटर अनिल और उदयभान को तलाशते रहे लेकिन वह हाथ नहीं आए। इसी दौरान सुरेश मचेकर को मुंबई पुलिस ने मुठभेड़ में मारा गिराया।
 अनिल चौबे उर्फ  विजय सिंह को मुंबई पुलिस ने 15 दिन पूर्व वाराणसी से गिरफ्तार किया था। अनिल से पूछताछ के बाद ही उदयभान सिंह के बारे में जानकारी मिली।

 इधर, गिरफ्तारी की भनक से उदयभान घर छोड़ कर भागा हुआ था। कई दिनों तक वह जौनपुर में छिपा था। सोमवार की सुबह वह किसी से मिलने सारनाथ जा रहा था।
सर्विलांस की मदद और मुखबिर की सूचना के बाद उसे सथवां से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से दो मोबाइल, एक सिम और एक बाइक बरामद की गई।
उदयभान सिंह के विरुद्ध वाराणसी व महाराष्ट्र में लगभग दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। इसके आपराधिक इतिहास के बारे में गहन छानबीन की जा रही है।
मुंबई पुलिस दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर उसे अपने साथ ले गई। उदयभान को गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर शैलेश सिंह, एसआई सुनील कुमार वर्मा, अरविंद सिंह, हेड कांस्टेबल अंगद यादव, राहुल सिंह आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed