{"_id":"58e5178c4f1c1b084a5b4289","slug":"uncontrolled-xylo-hit-a-old-person-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित जाइलो ने ली वृद्ध की जान, टक्कर के बाद दिखा खौफनाक मंजर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित जाइलो ने ली वृद्ध की जान, टक्कर के बाद दिखा खौफनाक मंजर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 05 Apr 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
चंद्रावती बाजार की घटना, तीन बार पलटकर सीधी हुई जाइलो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर से वाराणसी आ रही जाइलो बुधवार सुबह चंद्रावती बाजार में अनियंत्रित हो गई। जाइलो पलटकर करीब 50 मीटर तक घिसटती रही। इस दौरान साइकल सवार नंदलाल विश्वकर्मा (60) को जोरदार टक्कर लगी और वह 10 मीटर दूर जा गिरे। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
उधर जाइलो नीम और अशोक के पेड़ से टकराकर सीधी हो गई। इसके बाद जाइलो सवार पांच लोग उसमें से निकले और एक ऑटो रुकवाकर वाराणसी की ओर भाग निकले। जाइलो सवार पांचों लोग भी जख्मी थे। इसमें दो की हालत गंभीर लग रही थी।
घटना से गुस्साए लोगों ने वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने मृतक के घरवालों को हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया तो लोग माने। करीब एक घंटे बाद आवागमन बहाल हुआ।
विज्ञापन
चौबेपुर थाना क्षेत्र के चंद्रावती बाजार निवासी नंदलाल विश्वकर्मा नवरात्र व्रत का पारण कर अपनी बेटी की सास के दसवां में शामिल होने गाजीपुर जिले के मरौला गांव साइकल से जा रहे थे। घर से थोड़ी दूर ही पहुंचे थे कि सड़क पर फैले पानी को देख जाइलो के चालक ने तेजी से ब्रेक लिया।
ब्रेक लेते ही जाइलो फिल्मी अंदाज में तीन बार पलटते हुए साइकल सवार को जोरदार टक्कर मारते हुए पेड़ों से टकराकर सीधी हो गई। नंदलाल की मौत के बाद पत्नी मीरा देवी और बेटे सतीश और सतेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल था।
चौबेपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि बिहार नंबर की जाइलो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उसमें सवार लोग किस अस्पताल में भर्ती हैं, पता लगाया जा रहा है।

बाइक के टक्कर से युवक की मौत, गुरुवार को था तिलक
मरुई सरायशेख लार्ड में बुधवार दोपहर चौरा माता मंदिर के पास मोटरसाइकल की टक्कर से दर्शन करने जा रहे साइकल सवार कल्लू राम (20) की मौत हो गयी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को ही कल्लू का तिलक था।
उसकी मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। फूलपुर थाना क्षेत्र के जाठी गांव का कल्लू साइकल से अपने दोस्त हीरालाल के साथ भैठोली स्थित दुर्गा माता मंदिर में दर्शन को जा रहा था।
उधर, हादसे के बाद बाइक सवार भाग निकले। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले लिया। कल्लू सूरत में रहकर मजदूरी करता था। तीन भाइयों और दो बहनों के पालन पोषण की जिम्मेदारी उसी पर थी। गुरुवार को होने वाले तिलक के कारण वह सूरत से घर आया था।