फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Uncontrollable car entered the store, one death

बेकाबू कार दूकान में घुसी, एक की मौत

Wed, 06 Jul 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 06 Jul 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
बाबतपुर-कपसेठी मार्ग पर भगवानपुर (खुटहना) गांव के सामने मंगलवार की दोपहर बाबतपुर से बड़ागांव की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद अनियंत्रित होकर पकौड़ी और चाय की दूकान में जा घुसी। कार की चपेट में आकर दूकान में मौजूद भगवानपुर के मजदूर राजकुमार बनवासी (50) की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए। जिनमें से दो की हालत चिंताजनक बताई गई है। दुर्घटना के बाद चालक भाग निकला जबकि कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


भगवानपुर के राजन और फूलपुर के नदोय गांव के सोनू बाइक से बड़ागांव की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक पर जोरदार टक्कर मारी और अनियंत्रित हो गई। इसके साथ ही कार सड़क किनारे स्थित सत्यनारायण की पकौड़ी और चाय की दूकान में जा घुसी। कार के धक्के से दूकान की भट्ठी पर कड़ाही में खौल रहा तेल सत्यनारायण के ऊपर पलट गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं, दूकान में बैठे कुड़ी के मदनलाल, भगवानपुर के मुकेश व राजकुमार बनवासी, चनौली के महेश पटेल और सिसवां के अखिलेश व कमलेश घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसनी ले जाया गया जहां डॉक्टरों राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। अखिलेश और कमलेश की हालत गंभीर होने पर उन्हें बाबतपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, राजकुमार बनवासी की मौत से नाराज ग्रामीणों ने भगवानपुर में शव सड़क पर रखकर मुआवजे के लिए चक्काजाम कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे एसडीएम पिंडरा ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर थोड़ी ही देर में जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed