{"_id":"577c18854f1c1b78467f9d7a","slug":"uncontrollable-car-entered-the-store-one-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार दूकान में घुसी, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू कार दूकान में घुसी, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 06 Jul 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबतपुर-कपसेठी मार्ग पर भगवानपुर (खुटहना) गांव के सामने मंगलवार की दोपहर बाबतपुर से बड़ागांव की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद अनियंत्रित होकर पकौड़ी और चाय की दूकान में जा घुसी। कार की चपेट में आकर दूकान में मौजूद भगवानपुर के मजदूर राजकुमार बनवासी (50) की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए। जिनमें से दो की हालत चिंताजनक बताई गई है। दुर्घटना के बाद चालक भाग निकला जबकि कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
भगवानपुर के राजन और फूलपुर के नदोय गांव के सोनू बाइक से बड़ागांव की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक पर जोरदार टक्कर मारी और अनियंत्रित हो गई। इसके साथ ही कार सड़क किनारे स्थित सत्यनारायण की पकौड़ी और चाय की दूकान में जा घुसी। कार के धक्के से दूकान की भट्ठी पर कड़ाही में खौल रहा तेल सत्यनारायण के ऊपर पलट गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं, दूकान में बैठे कुड़ी के मदनलाल, भगवानपुर के मुकेश व राजकुमार बनवासी, चनौली के महेश पटेल और सिसवां के अखिलेश व कमलेश घायल हो गए।
सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसनी ले जाया गया जहां डॉक्टरों राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। अखिलेश और कमलेश की हालत गंभीर होने पर उन्हें बाबतपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, राजकुमार बनवासी की मौत से नाराज ग्रामीणों ने भगवानपुर में शव सड़क पर रखकर मुआवजे के लिए चक्काजाम कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे एसडीएम पिंडरा ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर थोड़ी ही देर में जाम खुलवा दिया।