{"_id":"589b3a3b4f1c1b945237a3e9","slug":"uncle-raped-with-four-years-innocent-girl-in-sarnath","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सारनाथ में चाचा ने चार साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सारनाथ में चाचा ने चार साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 08 Feb 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : File Photo
सारनाथ के आशापुर क्षेत्र की चार वर्षीय मासूम के साथ उसकी पट्टीदारी के चाचा द्वारा दुराचार किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार को पीड़िता की मां की तहरीर पर सारनाथ पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ दुराचार और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता की मां के अनुसार वह बीते 28 जनवरी को अपने पति के साथ इलाज कराने के लिए बीएचयू अस्पताल गई थी। उसकी चार वर्षीय बेटी घर पर ही थी। उसके घर के समीप ही उसकी पट्टीदारी का देवर घर बनवा रहा है।
उसकी गैर मौजूदगी में उसका देवर घर आया और उसकी बेटी को टाफी दिलाने के बहाने अपने साथ निर्माणाधीन मकान में ले गया। वहां उसने मासूम के साथ दुराचार किया और मुंह बंद रखने के लिए कहा। कहा कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसकी हत्या कर देगा। घटना के दो-तीन बाद बच्ची को शारीरिक दिक्कतें शुरू हुई तो मामले का भेद खुला।

Trending Videos
छह साल की मासूम के साथ दुराचार का प्रयास
लठियां क्षेत्र में बुधवार को नशे में धुत सोनू कुमार गुप्ता ने छह साल की बच्ची के साथ उसके घर में घुसकर दुराचार का प्रयास किया।
मासूम बच्ची का शोर सुनकर उसकी मां ने आरोपी सोनू को दौड़ाया तो वह भागने लगा।
ग्रामीणों ने शोर सुनकर सोनू को पकड़ लिया और जमकर पीटने के बाद रोहनिया पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
इंस्पेक्टर रोहनिया ने बताया कि आरोपी को पॉक्सो एक्ट सहित अन्य आरोपों के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।