{"_id":"5a6864db4f1c1b90268b62e2","slug":"uncle-and-nephew-were-cheated-in-train-when-he-return-from-saudi-arbia","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब से आजमगढ़ आ रहे चाचा- भतीजे से ट्रेन में जहरखुरानी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सऊदी अरब से आजमगढ़ आ रहे चाचा- भतीजे से ट्रेन में जहरखुरानी
ब्यूरो,अमर उजाला,कानपुर
Updated Wed, 24 Jan 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
सऊदी अरब में राजमिस्त्री का काम करने वाले आजमगढ़ के दो युवकों को कैफियात एक्सप्रेस में जहरखुरानों ने अपना शिकार बना लिया। रामनाथ चौहान अपने भतीजे अमरनाथ चौहान के साथ सऊदी अरब से वापस आए थे।
मंगलवार को दोनों दिल्ली से कैफियात एक्सप्रेस से आजमगढ़ जा रहे थे। दोनों एसी-3 कोच में सफर कर रहे थे। अमरनाथ चौहान ने बताया कि एक यात्री ने उन दोनों को चाय पीने के लिए दी। इसके बाद कुछ याद नहीं है।
जेब में रखे साठ हजार रुपये गायब कर दिए। जीआरपी इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि दोनों यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।