फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two thousand workers arrested with counterfeit currency

दो हजार के जाली नोट के साथ मजदूर गिरफ्तार

Thu, 17 Nov 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Thu, 17 Nov 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
Two thousand workers arrested with counterfeit currency
जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया गया मजदूर।
क्षेत्र से बुधवार की सुबह मंडुवाडीह पुलिस ने दो हजार के एक जाली नोट के साथ एक मजदूर को गिरफ्तार किया है। मूल रूप से गाजीपुर के जखनिया का रहने वाला राकेश सोलोमन लोहता के हरपालपुर में मकान बनवाकर रहता है और शहर में मजदूरी करता है। पुलिस ने उसे भारतीय दंड संहिता के तहत छल, संपत्ति देने के लिए बेईमानी से उत्प्रेरित करने और संपत्ति चिह्न को नष्ट व विरूपित करने सहित अन्य आरोपों में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


मंडुवाडीह पुलिस को भुल्लनपुर स्थित पीएसी गेट के समीप के दूकानदारोें ने सूचना दी कि एक व्यक्ति दो हजार का जाली नोट लेकर उसका फुटकर मांग रहा है। सूचना पाकर मंडुवाडीह थानाध्यक्ष फरीद अहमद उसे थाने ले आए। थाने पर पूछताछ में राकेश ने बताया कि उसे यह नोट पीएसी गेट के समीप सड़क पर कूड़े के ढेर में मिला तो उसने उसे चलाने की सोची। इसीलिए वह दूकानदारों से फुटकर मांग रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि राकेश के पास से बरामद नोट दो हजार के नोट को स्कैन कर कलर प्रिंटर की मदद से ए-4 साइज पेपर पर प्रिंट करके इसे तैयार किया गया है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इसे कहां प्रिंट कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed