फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two Rs on demand for kite father killed innocent knife

पतंग के लिए दो रुपए मांगने पर पिता ने मासूम को मारा चाकू

Mon, 16 Jan 2017 02:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Mon, 16 Jan 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
Two Rs on demand for kite father killed innocent knife
बेटे को चाकू से गोदने वाला विनोद राजभर।
पतंग के लिए महज दो रुपये मांगने पर रविवार की शाम सारनाथ के गंजगांव में कक्षा एक के छात्र शिवम (5) पर नशे में धुत उसके पिता विनोद राजभर ने चाकू से कई वार किए। आननफानन में मां गायत्री खून से लथपथ शिवम को लेकर दीनदयाल ट्रॉमा सेंटर पहुंची जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। मलदहिया स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती शिवम की हालत गंभीर बताई गई है। उधर, गायत्री की सूचना पर सारनाथ पुलिस ने आरोपी विनोद को वारदात में प्रयुक्त चाकू के साथ उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके के लोग सकते में हैं।
विज्ञापन


अवैध गाइड और श्रीलंकाई पर्यटकों के लिए हेल्पर का काम करने वाला विनोद गंजगांव में पत्नी गायत्री और बेटे सत्यम (10), शिवम (5) और बेटी कोमल (3) के साथ रहता है। रविवार की शाम वह सारनाथ से घर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में छोटा बेटा शिवम मिला। शिवम ने विनोद से पतंग के लिए दो रुपए मांगे। विनोद ने कहा कि घर चलो तो देता हूं। उधर, गायत्री पड़ोस में पानी लेने गई हुई थी जबकि सत्यम और कोमल घर पर ही खेल रहे थे। शिवम को लेकर विनोद घर की छत पर बने टीनशेडनुमा कमरे में पहुंचा और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर बड़े चाकू से उसके गले, पेट और हाथ में आठ से ज्यादा गंभीर वार कर उसे छत पर ही तड़पता हुआ छोड़ दिया। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि बड़े बेटे सत्यम ने छत का खौफनाक मंजर देख लिया और शोर मचाया तो विनोद ने उसे भी चाकू लेकर दौड़ाया। तब तक गायत्री आ गई और उसने शोर मचाया तो पड़ोसी इकट्ठा हुए और शिवम को लेकर सभी अस्पताल भागे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विनोद को गिरफ्तार कर लिया। उसकी इस घिनौनी करतूत से इलाके के लोग हैरान हैं कि कोई बाप बेटे के साथ इतनी हैवानियत कैसे कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed