चंदौली : बैंक से दिनदहाड़े दो लाख 70 हजार रुपये से भरा बैग लेकर भागा उचक्का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा के भीतर उचक्कों ने गुरुवार को दिनदहाड़े एक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक का दो लाख सत्तर हजार रुपये से भरा बैग उड़ा दिया। घटना के बाद ग्राहक जब तक कुछ समझ पाता तब तक उचक्के मौके से फरार हो गए।
सूचना के बाद बैंक पहुंचे सीओ और क्राइम ब्रांच की टीम बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी हुई है।
चंदौली के धराव गांव निवासी असगर नईम ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करता है। गुरुवार को दिन में वह चहनियां स्थित एसबीआई की शाखा में अपने खाते से रुपये निकालने गया था। असगर ने बताया कि खाते से दो लाख सत्तर हजार रुपये निकालकर उसे एक बैग में रखकर अपने पुत्र राहत को सौंपकर बैंक में ही दूसरे काउंटर पर चला गया था।
ये भी पढ़ें : बैंक कैशियर ने कैंट रेलवे स्टेशन पर उतारे कपड़े, फिर लेट गया पटरी के बीच में
पीड़ित असगर नईम
कुछ ही देर बाद उसका पुत्र भी किसी काम से अपने पिता के पास पहुंच गया, लेकिन उस दौरान वह अपना बैग वहीं बैंक में टेबल से उठाना भूल गया। कुछ देर बाद जब उसे बैग का ख्याल आया तो वहां जाकर देखा कि बैग वहां से गायब है। इसके बाद पिता-पुत्र के होश उड़ गए।
पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस समेत बैंक के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही सीओ सकलडीहा प्रदीप सिंह चंदेल, बलुआ थाना प्रभारी अतुल नारायण सिंह समेत क्राइम ब्रांच की टीम बैंक में पहुंच गई और सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी।
ये भी पढ़ें : रोटी-नमक मामले में प्रधान और पत्रकार के समर्थन में उतरे अभिभावक, अपने बच्चों को नहीं भेजा स्कूल
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार बैंक में दो संदिग्ध व्यक्ति बैग को उठाकर ले जाते नजर आए है। सीओ सकलडीहा प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि उचक्कों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस जल्द ही अपराधिययों को पकड़ने में कामयाब होगी। पुलिस ने पीड़ित से भी घटना के बाबत जानकारी ली है।
बैंक में आने वाले ग्राहक उचक्कों के लिए बने आसान टारगेट :
पुलिस की सख्ती के बाद भी क्षेत्र में बदमाशों के हौंसले काफी बुलंद है। क्षेत्र में बुधवार को एक बाइक की डिग्गी से उचक्कों ने साठ हजार रुपये उड़ा दिए थे। घटना के अभी चौबीस घंटे भी नहीं बीते थे कि बदमाशों ने उचक्कागिरी की दूसरी घटना को अंजाम दे दिया। यह घटना उस समय हुई जब बैंक खुलने और बंद होते तक वहां संबंधित थाने से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है।
इसके बाद भी उचक्के घटना को अंजाम देकर मौके से भागने में सफल हो गए। पुलिस की ओर से बैंक में सदिग्ध व्यक्तियों की तलाश सहित चाक चौबंध सुरक्षा व्यवस्था के दावे भी किए जाते हैं मगर दो दिन से लगातार हो रही इस घटना से लोगों में दहशत है। गुरुवार की घटना से एक दिन पहले बुधवार को भी जिस व्यक्ति के बाइक से 60 हजार रुपये गायब हुए थे वह भी बैंक से रुपये निकालकर आया था। गुरुवार को उचक्कों ने बैंक में घटना को अंजाम दिया है। बैंक में आने वाले ग्राहक उचक्कों के लिए टारगेट बन चुके हैं।