फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two killed and three injured as mud wall collapses in jigna mirzapur

मिर्जापुर : दीवार गिरने से दो की मौत, तीन घायल, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Tue, 13 Aug 2019 12:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 13 Aug 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
Two killed and three injured as mud wall collapses in jigna mirzapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के पटेहरा गांव में सोमवार देर रात डेढ़ बजे मिट्टी की दीवार गिरने से कच्चे मकान में सो रहे असलम(27) और छह साल की बच्ची की मौत हो गई। वहीं इसमें तीन लोग घायल हो गए। जिनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


प्रयागराज जिले के कोराव थाना क्षेत्र के कोइलारी निवासी असलम अपनी पत्नी सोनी के साथ बकरीद पर जिगना थाना क्षेत्र के पटेहरा गांव में अपने सुसर अकबर अली के यहां आए थे। खाना खाने के बाद कुछ लोग कच्चे दीवार पर बने छप्पर के अंदर सोए थे और कुछ लोग मकान में सो गए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : सावन के अंतिम सोमवार को बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे डिप्टी सीएम, ढाई लाख भक्तों ने लगाई हाजिरी
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की रात करीब एक बजे बरसात होने लगी। बरसात के आधा घंटा बाद ही मिट्टी की दीवार छप्पर सहित गिर गई। जिसमें दबने के कारण असलम(27) व नुसरत(6) की मौके पर ही मौत हो गई। चीख पुकार सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकाला।

घायलों में असलम की पत्नी सोनी(25) का पैर टूट गया। फिरोज( 27) का हांथ टूट गया।  फिरोज की दो माह की पुत्री का सर फट गया। घटना की सूचना मिलने पर प्रयागराज से ही पहुंचे परिजन शव और घायलों को लेकर अपने घर चले गए।

ये भी पढ़ें : वाराणसी पहुंचीं प्रियंका गांधी, सोनभद्र नरसंहार पीड़ितों से जाएंगी मिलने

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed