फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two groups of villagers clash for nali dispute at ghazipur

गाजीपुर: नाली के विवाद में दो समुदायों में मारपीट-पथराव, आठ गिरफ्तार

Fri, 19 May 2017 08:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 19 May 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
two groups of villagers clash for nali dispute at ghazipur
तनाव के मद्देनजर गांव में तैनात की गई पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर जिले के बसुका गांव में चक नाली बनाने के विवाद में शुक्रवार को दो समुदायों के बीच मारपीट और पथराव में दो लोग घायल हो गए। सूचना पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मामले में 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों पक्षों के चार-चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


 बसुका गांव के पश्चिम मुहल्ला में गुरुवार को ग्राम प्रधान रजिया बेगम बड़का डेरा मुहल्ला की जल निकासी की समस्या को देखते हुए सड़क के किनारे खेत में नाली खुदवा रही थीं। दयानंद राय और गिरीश राय ने अपने खेत में चक नाली बनाने का विरोध करते हुए कामाख्या धाम पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने कार्य रुकवा दिया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह गिरीश और दयाशंकर ने ग्रामीणों की मदद से चकनाली पाट दी। जानकारी होने पर प्रधान पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट और पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसमें प्रधान पक्ष के दो लोगों के सिर फूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और कई थानों की फोर्स बुला ली गई। पुलिस ने विवादित स्थल से दोनों पक्षों को खदेड़ दिया। अधिकारियों ने गांव में पुलिस की तैनाती कर दी। दोनों पक्षों ने गहमर थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।


जमानिया उपजिलाधिकारी राजकुमार तथा क्षेत्राधिकारी रामदरश यादव ने बताया कि प्रधान ने खेत के मालिक की सहमति लिए बिना चकनाली खुदवाई थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है।

तहरीर पर 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों पक्षों के चार-चार लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed