{"_id":"58de88174f1c1b650863ed9c","slug":"two-gangrape-in-just-24-hour-in-purvanchal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर से दर्शन कर पति के साथ लौट रही महिला के साथ गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर से दर्शन कर पति के साथ लौट रही महिला के साथ गैंगरेप
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर/ मिर्जापुर
Updated Fri, 31 Mar 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते 24 घंटे के अंदर पूर्वांचल के दो जिलों में एक महिला और एक किशोरी के साथ गैंगरेप के मामले सामने आए हैं। जौनपुर में मंदिर से दर्शन कर पति के साथ लौट रही महिला के साथ कार सवार दो बदमाशों ने और मिर्जापुर में शौच के लिए सिवान में गई किशोरी से चार लोगों ने दुराचार किया।
दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मिर्जापुर में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
भदोही क्षेत्र के एक गांव की 45 वर्षीय महिला अपने पति संग गुरुवार को माँ भद्र काली का दर्शन कर लौट रही थी। सुरेरी क्षेत्र के कोचारी गांव के पास तेज धूप के चलते दोनों एक पेड़ के नीचे रुके थे।
तभी कार से आए चार लोगों ने उसके पति को असलहा सटा दिया और महिला को सुनसान में ले जा कर दो लोगों ने दुष्कर्म किया। एसपी अतुल सक्सेना का कहना है पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रौनक सिंह और विजय सिंह निवासी विराव थाना बड़ागाँव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
उधर, मिर्जापुर के चील्ह क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की शाम सिवान में शौच के लिए गई 16 वर्षीय किशोरी से चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने चार के विरुद्ध दुराचार और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि चार आरोपियों के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर दो को गिरफ़्तार कर लिया गया है। पूछताछ में पाया गया कि किशोरी एक युवक के साथ सिवान में गई थी। इसी दौरान तीन युवक वहां आ गए।