फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two Drug smuggler caught at bhadohi

भदोही में सवा करोड़ के ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Tue, 04 Jul 2017 09:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही Updated Tue, 04 Jul 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
two Drug smuggler caught at bhadohi
पंजाब से ले आ रहे थे 14 किलो 300 ग्राम अफीम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को झिरिया पुल के समीप एक ढाबे पर खड़े ट्रक से 14 किलो 300 ग्राम अफीम बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। अफीम पंजाब से पश्चिम बंगाल की तरफ ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन


गिरफ्तार दोनों आरोपी पंजाब के होशियारपुर जिले के रहने वाले हैं। ज्ञानपुर सीओ रामकरण ने मंगलवार को गोपीगंज थाने में बताया कि मंगलवार को क्राइम ब्रांच प्रभारी सत्येंद्र यादव और गोपीगंज पुलिस को सूचना मिली कि वाराणसी से इलाहाबाद की तरफ जा रहा ट्रक नंबर पीबी-07 एएस 9714 झिरियापुल के पास एक ढाबे पर खड़ा है।
विज्ञापन


उसमें ड्रग्स छिपाया गया है। पुलिस टीम ने ढाबे पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान ट्रक से 14.3 किलोग्राम अफीम मिली। पुलिस ने पंजाब के होशियारपुर जिले के हाजीपुर थानाक्षेत्र के सिंहपुर जटान निवासी कुलदीप सिंह और दुसुआ थाने के असमाशिल निवासी विजय को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पास से 9500 रुपये और मोबाइल फोन भी बरामद किया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि इस धंधे में पंजाब के होशियारपुर के वीपीओ बजवारा निवासी करनैल सिंह भी शामिल है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। कुलदीप सिंह होशियारपुर के मुडेरी थाने से पहले भी जेल जा चुका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed