फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two accident in jaunpur due to fog ,2 kilss

जौनपुर में कोहरे के कारण हुए दो हादसों में दो की मौत,18 घायल

Mon, 26 Dec 2016 07:55 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर Updated Mon, 26 Dec 2016 07:55 PM IST
विज्ञापन
two accident in jaunpur due to fog ,2 kilss
घने कोहरे के चलते अलग अलग हुए हादसे - फोटो : अमर उजाला
घने कोहरे के चलते सोमवार को जौनपुर जिले में अलग अलग हुए हादसों में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए। घायलों को  अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दोनों के शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन

मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर निवासी शिवनवल दुबे (70) बाइक की बाइक  सीहीपुर में  ट्रक की चपेट में गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं केराकत कोतवाली क्षेत्र के भोगीपट्टी गांव निवासी करन (20) पुत्र कन्हैया अपनी बहन संध्या (4) और रिश्तेदार विजईपुर निवासी प्रवेश कुमार (22) के साथ बाइक से जौनपुर जिला अस्पताल जा रहे थे।  तभी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां बाइक चला रहे प्रवेश को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। करन की हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर हादसे के बाद ट्रक समेत चालक फरार हो गया। खुटहन से सवारी लेकर  जा रहा आटो रिक्शा  दौलतपुर गांव के पास ट्रक से टकराकर पलट गया। उसमें सवार चार लोग घायल हो गए।  


जौनपुर-आजमगढ़ रोड पर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के विथार गांव के पास सिविल लाइन डिपो की बस ट्रक से टकरा गई।

जिसमें बस चालक इलाहाबाद के दारागंज निवासी दीपचंद भारती, ट्रक चालक जयप्रकाश विश्वकर्मा, निवासी फरहदा रायपुर रीवा मध्यप्रदेश और खलासी शैलेंद्र  सिंह निवासी सगरा रीवां घायल हो गए। बस में 19 यात्री सवार थे। जिसमें से आठ यात्रियों को भी चोट आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed