फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Transporter's son shot

ट्रांसपोर्टर के बेटे को मारी गोली

Tue, 26 Jan 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 26 Jan 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
Transporter's son shot
भिटारी स्थित शक्तिपुरम कॉलोनी में सोमवार की रात नौ बजे बाइक सवार बदमाशों ने घर के सामने ही ट्रांसपोर्टर रामचंद्र यादव के बेटे शिशिर (35) को गोली मार दी।
विज्ञापन

गोली शिशिर के पेट में लगी है। इसी बीच रामचंद्र ने विरोध कर एक बदमाश को पकड़ लिया। उन्होंने बदमाश की पिस्टल छीन ली। किसी तरह दोनों बदमाश मौके से भागने में सफल रहे। घायल को कैंट इलाके के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित का कहना है कि लूट के लिए हमला हुआ है कि जबकि इसे चुनावी रंजिश बता रही है।
विज्ञापन


शिशिर यादव महेशपुर स्थित कोलकाता ट्रांसपोर्ट दफ्तर में काम करता है। उसके पिता रामचंद्र यादव वहां मैनेजर हैं। महेशपुर में ही रामचंद्र का नेशनल कैरियर नाम से अपना ट्रांसपोर्ट भी है। उनके बड़े बेटे सुशील यहां का काम देखते हैं। सोमवार की रात करीब नौ बजे रामचंद्र और शिशिर ट्रांसपोर्ट बंद कर बाइक से घर के लिए निकले थे। घर के सामने रुके  ही थे कि पल्सर सवार दो युवक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 एक ने शिशिर का हाथ पकड़ा और दूसरे ने पिस्टल से फायर कर दिया। गोली शिशिर के पेट में लगी। रामचंद्र ने विरोध कर बदमाश की पिस्टल  छीन ली। छीना झपटी में ही  बदमाश ने पिस्टल से रामचंद्र के सिर पर वार भी किया। इस बीच दोनों बदमाश पिस्टल छोड़कर वहां से भाग निकले। भागने में एक बदमाश की चप्पल भी छूट गई। घरवालों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल शिशिर को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल     में भर्ती कराया। इय बाबत एसओ लोहता गोपाल गुप्ता का कहना है कि शिशिर की भाभी क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ी थीं। वह चुनाव हार गईं थीं।


शुरूआती जांच में पता चला है कि चुनावी रंजिश में गोली चली है। पुलिस अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। वहीं रामचंद्र का कहना है कि उनके बैग में रुपये थे। बदमाशों ने लूट की नियत से गोली चलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed