{"_id":"57d862464f1c1beb5bd48632","slug":"to-arrest-the-rapist-in-ktirav-blockade","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलात्कारी की गिरफ्तारी के लिए कठिरांव में चक्काजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलात्कारी की गिरफ्तारी के लिए कठिरांव में चक्काजाम
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
Updated Wed, 14 Sep 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
दुराचार पीड़िता के परिवार वालों को समझाते डीएम, एसएसपी और विधायक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठिरांव चौराहे पर रविवार सुबह एक 11 वर्षीय किशोरी से दुराचार के आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम साढ़े चार घंटे तक चला। मौके पर पहंची पुलिस भी जाम नहीं खुलवा पाई। मामला दो वर्गों के बीच का होने और घंटों चक्काजाम रहने के कारण डीएम और एसएसपी भी मौके पर पहुंचे। जब डीएम ने आश्वस्त किया कि आरोपी पर रासुका के तहत कार्रवाई होगी और पीड़िता को पांच लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा, तब दोपहर डेढ़ बजे चक्काजाम समाप्त हुआ। शाम को पुलिस ने आरोपी मिनहाज को गिरफ्तार कर लिया।
फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का अपहरण कर उसके साथ पड़ोस के युवक मिनहाज ने शुक्रवार की रात दुराचार किया था। नामजद मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो गुस्साए पीड़िता के घरवाले और गांव की महिलाओं ने कठिरांव बाजार चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। महिलाओं के धरने पर बैठने के कारण क्षेत्र के ग्रामीण भी सैकड़ों की संख्या में सड़क पर उतर आए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इससे पिंडरा-मड़ियाहूं मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई।
सूचना पाकर फूलपुर थानाध्यक्ष, पिंडरा एसडीएम व सीओ और एसपी (ग्रामीण) आशीष तिवारी सहित आसपास के अन्य थानों की फोर्स पहुंची और ग्रामीणों को समझाने लगी लेकिन उसकी नहीं सुनी गई। ग्रामीणों की मांग थी कि मौके पर डीएम और एसएसपी आएं। डीएम विजय किरन आनंद लगभग एक बजे कठिरांव चौराहा पहुंचे और ग्रामीणों को आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई और पीड़िता को मुआवजा का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। चक्काजाम के दौरान विधायक अजय राय और अपना दल के डॉ. सुनील पटेल, जिला पंचायत सदस्य रिंकू पटेल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर कठिरांव के ग्राम प्रधान हैदर अली से फूलपुर पुलिस ने घंटों पूछताछ की। डीएम से ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि प्रधान ने पीड़िता के परिवार का सहयोग नहीं किया। डीएम ने कहा है कि प्रधान की भूमिका की भी जांच कराई जाएगी। आरोप सही मिलने पर प्रधान का अधिकार सीज कर उसके खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी।