फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   three people died two injured in collision car and truck in jaunpur

जौनपुर : टायर फटने से कार के ऊपर पलटा ट्रक, तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

Sat, 24 Aug 2019 01:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 24 Aug 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
three people died two injured in collision car and truck in jaunpur
रोड पर पलटा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के मुंगराबदशाहपुर थाना क्षेत्र के संजय चौराहे पर ट्रक का टायर फटने से ट्रक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें : मिड-डे मील में बच्चों को नमक-रोटी बंटवाने वाले शिक्षक निलंबित, मंत्री ने डीएम से तलब की रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव के निकट सुजानगंज मार्ग पर शनिवार की दोपहर हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, और दो अन्य घायल हो गए। मृतकों में क्षेत्र के बिलोई गांव निवासी सुफियान(22), गयासुद्दीन(20) और सलमान(22) बताएं जा रहे हैं और अजहरुद्दीन व उजैर गंभीर रूप से घायल हो गए।

पांचों युवक अपने गांव से कार पर सवार होकर मुंगराबादशाहपुर जा रहे थे। सामने से आ रहे ट्रक का टायर फट गया। असंतुलित होकर ट्रक ने कार को रौद दिया और सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला, जिसमें तीन की मौत को चुकी थी। दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed