{"_id":"571bde7c4f1c1b98788b4c12","slug":"three-killed-in-road-accidents-four-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन की मौत, चार जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में तीन की मौत, चार जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 24 Apr 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ागांव, सारनाथ और रामनगर में शनिवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बड़ागांव में हुई दुर्घटना में बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था। पिंडरा निवासी दिलीप यादव (36) अपने गांव के ही दोस्त संतोष (30) के साथ शनिवार की भोर में संकटमोचन मंदिर के लिए निकला था। बाबतपुर बाजार में करीब चार बजे किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। क्षेत्रीय लोगों की मदद से दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां पुलिस ने दिलीप को मृत घोषित कर दिया।
वहीं संतोष का इलाज चल रहा है। दिलीप की गांव में ही मिठाई की दूकान है। दूसरी घटना रामनगर के टेंगरा मोड़ की है। चंदौली जिले के अलीनगर, गोधना निवासी संजय भारती अपनी पत्नी करुणा देवी (32) के साथ मिर्जापुर के नारायणपुर स्थित अस्पताल जा रहे थे। टेंगरा मोड़ पर सड़क की मरम्मत के लिए सड़क किनारे गिट्टी रखी हुई थी। गिट्टी पर जाने से बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई। करुणा अपने दाएं तरफ गिरी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। संजय को हल्की चोट आई है। वह राजगीर हैं। तीसरी घटना सारनाथ की है।
महाराष्ट्र के गोदिया जिले के निवासी सेवक बनसार परिवार के साथ शुक्रवार को वाराणसी आए थे। शनिवार को वह सारनाथ के रंगोली चौराहे पर ऑटो में सवार होकर कहीं जा रहे थे। चौराहे के पास ही तेज रफ्तार ऑटो को एक स्कूल बस से टक्कर मार दी। हादसे में सेवक की बेटी बुद्ध प्रिया (16) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सेवक और उनकी पत्नी घायल हो गईं। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।