{"_id":"60159f2b8ebc3e5451173325","slug":"three-girls-who-went-to-school-in-varanasi-did-not-return-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी से गायब हुई कक्षा नौ की छात्राएं प्रयागराज में मिलीं, छात्राओं ने कहा-जा रही थी मुंबई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाराणसी से गायब हुई कक्षा नौ की छात्राएं प्रयागराज में मिलीं, छात्राओं ने कहा-जा रही थी मुंबई
Mon, 01 Feb 2021 12:46 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के मंडुवाडीह क्षेत्र से गायब कक्षा नौ की तीन छात्राएं रविवार की रात प्रयागराज के छिवकी रेलवे स्टेशन से बरामद हो गई। प्रारंभिक पूछताछ में तीनों ने बताया कि वह मुंबई जा रही थी। प्रयागराज की जीआरपी की सूचना के आधार पर मंडुवाडीह थाने की पुलिस की एक टीम तीनों को शहर लाने के लिए रवाना हो गई है। तीनों को शहर लाकर पुलिस उनसे पूछताछ करेगी कि आखिरकार उन्होंने ऐसा क्यों किया था।
विज्ञापन
शिवदासपुर और भिटारी क्षेत्र की तीन छात्राएं लहरतारा बौलिया स्थित एक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ती हैं। तीनों शनिवार को स्कूल गई और छुट्टी होने के बाद उनका पता नहीं लगा। देर शाम खोजबीन के बाद भी तीनों छात्राओं का पता नहीं लगा तो परिजनों ने मंडुवाडीह थाने की पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस स्कूल और उसके आसपास के रास्तों पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से तीनों छात्राओं की तलाश शुरू की, लेकिन उनका पता नहीं लगा। इस बीच जिला पुलिस की ओर से आसपास के अन्य जनपदों की पुलिस और रेलवे स्टेशनों की जीआरपी को भी तीनों छात्राओं के बारे में सूचना देकर उनके संबंध में मदद मांगी।
विज्ञापन
रविवार की देर रात तीनों छात्राएं प्रयागराज के छिवकी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को मिल गई। इस संबंध में एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि तीनों छात्राओं को शहर लाने के लिए महिला-पुरुष पुलिसकर्मियों की एक टीम प्रयागराज भेज दी गई है। तीनों बच्चियों की काउंसिलिंग कराई जाएगी कि वह दोबारा ऐसा न करें और अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।