फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three doctors in monitoring post-mortem

तीन डॉक्टरों की निगरानी में पोस्टमार्टम

Tue, 19 Apr 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 19 Apr 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Three doctors in monitoring post-mortem
े बीएचयू पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे साकेत के घरवाले। 
 बीएचयू के छात्र साकेत गर्ग की मौत के बाद रविवार को पुलिस ने तीन डॉक्टरों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया। घरवालों की मांग पर पुलिस ने पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई। साकेत के पिता दिलीप का कहना है कि उनका पुत्र आत्महत्या नहीं कर सकता। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है।पुलिस का कहना है  कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगलवार को    मिल जाएगी।
विज्ञापन



बिहार के समस्तीपुर निवासी दिलीप कुमार का बेटा साकेत बीएचयू के सामाजिक विज्ञान संकाय में एमए (इतिहास) द्वितीय सेमेस्टर का छात्र था। सीर स्थित चंपा लॉज में रह रहा था। कुछ दिनों बाद ही उसकी सेमेस्टर की परीक्षा होने वाली थी। शनिवार की रात लाज में ही एक छात्र के यहां खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया था।
विज्ञापन


रविवार को दिन में वह अपने कमरे में फंदे से लटकता मिला था। रविवार की देर रात ही साकेत के पिता दिलीप, मां शबनम और दोनों बड़े भाई पहुंच गए थे। दिलीप का कहना है कि पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।  वहीं, पुलिस ने दिलीप की मांग पर बीएचयू के तीन डॉक्टरों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया।  वहीं साकेत की अंत्येष्टि के लिए विवि की ओर से  उसके परिवारवालों को सहायता राशि दी गई। पोस्टमार्टम के दौरान चीफ प्रॉक्टर प्रो. सत्येंद्र सिंह, छात्र अधिष्ठाता (प्रभारी) प्रो. केके सिंह, वार्डन आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed