{"_id":"595d2af54f1c1ba85d8b45de","slug":"threatened-by-telling-mlc-brajesh-singh-nephew","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को एमएलसी बृजेश सिंह का भतीजा बताकर धमकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद को एमएलसी बृजेश सिंह का भतीजा बताकर धमकाया
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
माफिया ब्रिजेश
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को सेंट्रल जेल में निरुद्ध एमएलसी बृजेश सिंह का भतीजा बताकर एक अधिवक्ता को धमकाने का मामला सामने आया है। फुलवरिया निवासी अधिवक्ता सतीश कुमार मिश्र की तहरीर पर बुधवार को अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कैंट पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
फुलवरिया निवासी अधिवक्ता सतीश मिश्रा ने कैंट इंस्पेक्टर को बताया कि मंगलवार की रात उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एमएलसी बृजेश सिंह का भतीजा बताते हुए जान से मारने की धमकी दी और कहा कि कचहरी से उठवा ले जाऊंगा।
विज्ञापन
अधिवक्ता ने बताया कि उनके एक रिश्तेदार के साथ जमीन खरीद में हुई धोखाधड़ी को लेकर उन्होंने चार लोगों के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की जांच जारी है और इसी को लेकर विपक्षियों ने पहले धमकी दी थी।
विज्ञापन
विपक्षियों के इशारे पर ही अब एमएलसी बृजेश सिंह के नाम पर उन्हें धमकाया जा रहा है। मामले की जानकारी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को भी दी गई है। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट फरीद अहमद ने बताया कि अधिवक्ता ने तहरीर और ऑडियो क्लिप देकर बताया कि उन्हें किसी शख्स ने खुद को एमएलसी बृजेश सिंह का भतीजा बताते हुए धमकाया है।
अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि बीते दस दिनों के भीतर यह तीसरा मौका है जब एमएलसी बृजेश सिंह का नाम लेकर किसी को धमकी दी गई है। इससे पहले जैतपुरा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति को गाजीपुर से कॉल कर घर छोड़ने की धमकी दी गई और फोन करने वाले ने कहा कि वह बृजेश सिंह का शूटर बोल रहा है।
वहीं, कैंट क्षेत्र की एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था कि खुद को बृजेश सिंह का शूटर बताकर बदमाशों ने धोखाधड़ी करते हुए उनका मकान हड़प लिया है।