फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Threat of blowing up the Kashi Vishwanath temple

‘विश्वनाथ मंदिर उड़ाने जा रहा हूं... रोक सको तो रोक लो...', पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Sun, 21 May 2017 06:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 21 May 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
Threat of blowing up the Kashi Vishwanath temple
विश्वनाथ मंदिर - फोटो : amarujala
‘विश्वनाथ मंदिर उड़ाने जा रहा हूं... रोक सको तो रोक लो...।’ यूपी 100 की पीआरवी के एक पुलिसकर्मी को शनिवार की रात करीब आठ बजे धमकी भरी यह कॉल आई तो पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। आननफानन में डीएम और एसएसपी काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र पहुंचे।
विज्ञापन


साथ ही बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने परिक्षेत्र के रेड जोन और येलो जोन का चप्पा-चप्पा खंगाला। तीन बार अन्नपूर्णा मंदिर की तलाशी ली गई। भारी-भरकम पुलिस बल को अचानक तलाशी लेते देख मंदिर परिक्षेत्र में श्रद्धालुओं में भी अफरातफरी रही। धमकी के मद्देनजर जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


विश्वनाथ मंदिर में शनिवार की रात आठ बजे सप्तर्षि आरती हो रही थी। इसी दौरान बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने अचानक तलाशी शुरू की। मदिर की ओर जा रहे दर्शनार्थियों को गेट नंबर एक पर रोककर गेट नंबर चार की ओर से भेजा जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेड जोन की तलाशी के बाद बम निरोधक दस्ते ने येलो जोन की दूकानों और लॉकरों को भी खंगाला। तलाशी अभियान में पुलिस को कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली।

एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि जिस नंबर से कॉल आई थी सर्विलांस की मदद से उसकी पड़ताल की गई तो वह बलिया निवासी एक शख्स का निकला। यह मोबाइल शनिवार को दिन में करीब 11 बजे खो गया था। फिलहाल मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है।


मंदिर परिसर का चप्पा-चप्पा खंगाला गया है, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं बरामद हुई है। सुरक्षा में तैनात पुलिस और अर्द्धसैनिक बलोें के जवानों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। श्रद्धालुओें सहित सभी लोगोें को चेकिंग के बाद ही मंदिर में प्रवेश कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed