फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Theft attempt in house of retired police officer in varanasi

बनारस में रिटायर्ड डिप्टी एसपी के घर में घुसे चोर, कुछ न लगा हाथ तो बाइक फूंकी

Wed, 20 Jun 2018 08:53 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 20 Jun 2018 08:53 PM IST
विज्ञापन
Theft attempt in house of retired police officer in varanasi
जली हुई बाइक - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में आपराधिक प्रवृत्ति के तत्वों के बीच पुलिस और कानून का भय नहीं रह गया है। इसकी बानगी बुधवार की भोर में भेलूपुर थाना क्षेत्र के सरायनंदन क्षेत्र के आशुतोष नगर स्थित रिटायर्ड डिप्टी एसपी गोरखनाथ सिंह के घर में देखने को मिली।
विज्ञापन


कुछ हाथ न लग पाने से गुस्साए चोरों ने रिटायर्ड डिप्टी एसपी के घर में खड़ी उनके बड़े बेटे पत्रकार शिवजी सिंह की बाइक को आग के हवाले कर दिया। सूचना पाकर भेलूपुर थाने की पुलिस सिर्फ मौका मुआयना तक ही सीमित रही।
विज्ञापन


घटना को लेकर इलाके के लोगों में खासा गुस्सा देखने को मिला। कहना था कि यदि पुलिस गंभीरता से रोजाना क्षेत्र में गश्त करती तो ऐसी नौबत नहीं आती। रिटायर्ड डिप्टी एसपी गोरखनाथ सिंह बुधवार की भोर में  साढ़े चार बजे के लगभग अपने घर में ब्रश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान दो चोर चहारदीवारी को फांद कर घर में घुसे। जब ताला बंद होने के कारण चोर घर के भीतर नहीं घुस सके तो दरवाजे के समीप खड़ी उनके बड़े बेटे के बाइक में आग लगा कर भाग निकले। आग की लपटों को विकराल होता देख रिटायर्ड डिप्टी एसपी ने घर का पंप चालू कर किसी तरह से उस पर काबू पाया।


बता दें कि इससे पहले भी बीते मई महीने के आखिरी में रिटायर्ड डिप्टी एसपी के घर में चोर घुसे थे और मोबाइल, नगदी सहित अन्य कीमती सामान चुरा कर भाग गए थे। सूचना पाकर तब भी भेलूपुर पुलिस आई थी और मौका मुआयना करने से ज्यादा कुछ खास न कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed