फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The husband of the woman killed , hurt by complaint

पति की उलाहना से क्षुब्ध महिला ने दी जान

Fri, 26 Feb 2016 01:53 AM IST
संवाददाता/अमर उजाला वाराणसी
संवाददाता/अमर उजाला वाराणसी Updated Fri, 26 Feb 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
The husband of the woman killed , hurt by complaint
पिंडरा। शादी के दो साल बाद ही दंपती के बीच ऐसा विवाद हुआ कि पत्नी ने अपनी जान दे दी। मामला फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। दरअसल, पति अपनी पत्नी पर शक करता था। मामला पुलिस तक पहुंचा। बुधवार को दंपती जौनपुर में महिला शिकायत प्रकोष्ठ में ही विवाद करने लगे।
विज्ञापन



पति ने पत्नी पर आरोप लगाया कि वह उसकी बेटी का पिता नहीं है। बताया जाता है कि यह बात महिला को इतनी बुरी लगी कि उसने बुधवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। फूलपुर क्षेत्र निवासी युवती की शादी दो साल पूर्व जौनपुर जिले के चंदवक क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। पति प्राथ्मिक विद्यालय में शिक्षक है। दोेनों के एक साल की एक बेटी भी है। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था।
विज्ञापन




विवाद की वजह से बीते 17 फरवरी को महिला अपने मायके चली गई थी। उसने जौनपुर जिले में एसएसपी के क्षेत्राधिकार वाले महिला शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत की। बुधवार को दंपती को शिकायत प्रकोष्ठ में बुलाया गया था। आरोप है कि पति ने खुद को बेटी का पिता मानने से इंकार कर दिया। पत्नी पर गंभीर आरोप भी लगाए। पत्नी इस बात से आहत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बुधवार की रात उसने मायके में ही अपने कमरे में रस्सी की मदद से पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। गुरुवार की भोर में घरवालों को इसकी जानकारी हुई। महिला के पिता अपने आरोपी दामाद के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ फूलपुर राजीव सिंह का कहना है कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed